ACCIDENT

कंचन नदी में पुल से गिरा बाइक सवार, हुयी मौत 

वर्षों से बगैर रेलिंग का है पुल, हादसे के बाद ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के गेरुवा बांध गांव के समीप कंचन नदी पर स्थित बगैर रेलिंग पुल से गिरकर 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार की देर शाम हुई। खेतों में दिनभर काम करने के बाद जब वह घर लौट रहा था, तो अंधेरे में वाहन को पास देने के प्रयास में हादसे का शिकार हो गया। वर्षों से बिना रेलिंग का यह पुल खतरे का सबब बना हुआ है, जहा आये दिन हादसे होते रहे है फिर भी स्थानीय प्रशासन की उदासीनता बने रहने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

 

ग्रामीणों के अनुसार, मृतक किसान खेत से लौटते समय पुल पर पहुंचा। अंधेरा होने और पुल पर रेलिंग नहीं होने के कारण वाहन को साइड देने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया। संतुलन खोते ही वह सीधे पुल से नीचे गिर पड़ा। यह पुल कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है, और रेलिंग न होने के कारण दुर्घटनाएं आम हो चुकी हैं।

 

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। इस हादसे ने गेरुवा बांध गांव के लोगों को झकझोर दिया है। नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुल की रेलिंग वर्षों पहले टूट चुकी थी, लेकिन इसे ठीक करने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जहा प्रशासन की अनदेखी के कारण पुल पर हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत इस पुल की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक पुल को सुरक्षित नहीं बनाया जाता, तब तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

इटाढ़ी थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कंचन नदी के पुल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और इस मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button