OTHERS

10वीं के छात्रों के विदाई समारोह में बच्चों की भर आईं आंखें

विदाई समारोह में स्कूल में गुजरे वक्त को याद कर भावुक हो गए छात्र -छात्राएं और शिक्षक

न्यूज विजन। बक्सर
रेडियंट पब्लिक स्कूल, लाढोपुर दानी कुटिया में मंगलवार को कक्षा दसवीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माहौल भावनाओं से भरा रहा। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह उर्फ राजेश सिंह ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

 

उन्होंने कहा कि आज के बाद बच्चे केवल विद्यालय से विदा हो रहे हैं। उनकी शैक्षणिक यात्रा बेहतर दिशा में निरंतर जारी रहे इसकी कामना करता हूं। प्रत्येक विद्यार्थी का अपने लक्ष्य को इमानदारी पूर्वक मेहनत कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह आप सबों का स्कूल है। आप जब चाहें आकर मिल सकते हैं। किसी भी तरह की मदद चाहें , तो बताएंगे, स्कूल प्रबंधन आपके साथ है।
वहीं विद्यालय की उप प्रधानाध्यापिका श्यामली सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें हमेशा नैतिक मूल्यों और शिक्षा को अपने जीवन में आगे बढ़ाते रहना चाहिए, ताकि उनका जीवन सफल और सुखमय बना रहे। होने के साथ-साथ जनकल्याणकारी भी बने।

 

कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं ने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान दसवीं के छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय में बिताए गए पलों को याद कर भावुक हो गईं । विद्यालय से विदा लेते समय सभी शिक्षक और छात्र-छात्राओं की आंखें नम हो गईं। वातावरण पूरे तरह से भाव-विभोर हो गया। स्कूल से विदा लेते समय बच्चों की आंखें भर आईं।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button