OTHERS
ईवीएम- वीवीपैट वेयर हाउस का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण




न्यूज़ विज़न। बक्सर
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार शुक्रवार को प्रखण्ड परिसर स्थित EVM-VVPAT वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, डॉ विद्यानंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।







निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देश के आलोक में वेयर हाउस की सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयर हाउस में लगा हुआ CCTV तथा अग्निशमन यंत्रों की क्रियाशीलता की जाँच की गई। वेयर हाउस में साफ-सफाई एवं बिजली संचालन आदि हेतु उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।


