RELIGION

चैत नवरात्री में गूंजा बक्सर नगर माता बुढ़िया काली मंदिर का प्रांगण, भव्य देवी जागरण में झूमे श्रद्धालु

बाईपास रोड स्थित मंदिर में देर शाम तक चला भक्ति का संगम, प्रसिद्ध गायकों ने देवी गीतों से बांधा समां

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर नगर के बाईपास रोड स्थित माता बुढ़िया काली मंदिर के प्रांगण में बुधवार की देर शाम भव्य देवी जागरण का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर के मुख्य पुजारी सोनू चौबे बाबा ने की। जागरण के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति की गूंज सुनाई दी और श्रद्धालु देर रात तक माता के भजनों में लीन रहे।

 

कार्यक्रम में पहुंचे प्रसिद्ध भजन गायक राहुल रंगीला ने “मां आपकी कृपा से मेरा काम हो रहा है” प्रस्तुत कर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। उनके गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं गायक सोनू राजा ने “सभा बीच लाज के बचा जइतु” गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा गायक मनीष पटेल ने चैता “एही ठंईया होजा ना सइयां” गाकर लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में सानू सिंह, टनु बालक, धीरज गुप्ता और हरिकेश रवानी ने भी एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर रखा। वाद्य यंत्रों पर भीगने बुलेट और मुकेश सिंह ने शानदार संगत कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। साथ ही सामाजिक एवं छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रमुख रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता संजीत यादव, नीतीश पटेल, आदित्य सिंह, दिव्यांशु मिश्रा, छात्र नेता उत्तम सिंह, मुकेश सिंह, कमिटी सदस्य चंदन ठाकुर, विशाल चौधरी सिंटू, अभिषेक चौबे, पीयूष उपाध्याय, अखिलेश चौबे, अमित त्रिपाठी, सुनील भगत, केतु कुमार, गणेश शर्मा, राहुल कुमार, मुन्ना पांडे समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु माता के भजनों पर झूमते नजर आए और वातावरण “जय माता दी” के उद्घोष से गूंजता रहा। यह देवी जागरण न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी प्रतीक साबित हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button