CRIME

बक्सर में मतदान के दौरान गड़बड़ी की आशंका पर 42 लोग हिरासत में, पुलिस की सख्त निगरानी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले में विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 42 लोगों को गड़बड़ी की आशंका में हिरासत में लेकर थाने में बैठाया गया है।

 

जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे से पहले हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में उमा शंकर मांझी पिता हीरा मांझी, पप्पु यादव पिता स्व. त्रिभुवन यादव, शैलेष कुमार उर्फ़ बिरू यादव पिता शिवनारायण यादव (सभी ग्राम अहिरौली), बिमलेश कुमार सिंह पिता तेजनारायण सिंह (ग्राम रामो बरिया, थाना बक्सर औद्योगिक), पिंकु मुखिया पिता राजकुमार चौहान (नदाँव), सुशील यादव पिता विद्यापति यादव (महदह), मिथुन यादव पिता जितेन्द्र यादव (मिश्रवलिया), दीपक यादव पिता विश्राम यादव (मिश्रवलिया) शामिल हैं।

 

दोपहर 1 बजे से पहले हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में बिनोद सिंह पिता स्व. ललिता सिंह, झब्बु सिंह पिता स्व. लालमोहर सिंह (दोनों हकिमपुर, थाना इटाढ़ी), बुलेट उर्फ़ गणेश साव पिता भोला साव, मुकेश पांडेय पिता चन्दन पांडेय (दोनों ब्रह्मपुर), श्याम नारायण चन्द्रवंशी पिता स्व. कंचन चन्द्रवंशी (गायघाट), राजीव कुमार राय पिता स्व. अक्षयवर नाथ राय (डिहरी, थाना राजपुर), श्याम नारायण प्रजापति पिता साधुशरण प्रजापति (इटवां, थाना राजपुर), रामप्रवेश राम पिता शंभु राम (कठजा), राजु कुमार राय पिता प्रेमशंकर राय (सरेंजा), चन्दन कुमार पिता जयशंकर चौहान (सरेंजा), जय प्रकाश ओझा पिता पारसनाथ ओझा (बसहीं), लालमुनी देवी पति जयप्रकाश ओझा (बसहीं, थाना राजपुर), राजेश यादव पिता हरिनारायण यादव (सोहनीपट्टी), मनोरंजन यादव पिता लाल साहेब यादव (सोमेश्वर स्थान), अभिषेक कुमार पिता स्व. भरत चौधरी (बड़का मोर, थाना नगर), आकाश कुमार पिता स्व. संटु कुमार वर्मा (सिविल लाइन बक्सर, थाना नगर), अनिल साह पिता स्व. बिनोद साह (नावा डेरा, थाना नया भोजपुर), सरबजीत सिंह उर्फ़ बच्चा यादव पिता सरयु सिंह (नंदन, थाना डुमरांव), विदेशी यादव पिता ध्रुवबारी यादव (खंडरा, थाना सिमरी), सोनू कुमार, सुमन कुमार (दोनों पिता मुन्ना यादव), उमेश कुमार पिता श्रीराम यादव, रोहित कुमार पिता संत यादव, मुकेश कुमार यादव, अरुण कुमार (दोनों पिता नारद मुनी यादव), निकेत यादव पिता लक्ष्मी यादव, नीरज कुमार यादव पिता राजु यादव, गोरख यादव उर्फ़ छोटू लाल यादव पिता भरत यादव (सभी ग्राम अरियाँव दक्षिण टोला), अभिषेक सिंह पिता स्व. चन्द्रशेखर सिंह (कठार, थाना कृष्णाब्रह्म) शामिल हैं।

तीसरे राउंड में दोपहर 3 बजे से पहले हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में पप्पु कुमार सिंह पिता स्व. हीरा सिंह (खरवनिया, थाना नावानगर), नीलू मिश्रा पिता मुक्तेश्वर मिश्रा (बड़का गांव मानसिंह पट्टी, थाना बक्सर औद्योगिक), पंकज राय पिता विशेश्वर राय (मिश्रवलिया, थाना बक्सर मु०), संतोष कुमार पिता स्व. शंकर प्रसाद (सोहनीपट्टी वारी टोला) और गौरी चौरसिया पिता मोती चौरसिया (सोहनी पट्टी, थाना बक्सर नगर) शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी व्यक्तियों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। जिले के सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल की तैनाती की गई है और गश्ती दल लगातार निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि अब तक जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और किसी बड़े व्यवधान की सूचना नहीं है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button