OTHERS

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अंसारी का तबादला, बनाये गए भोपजपुर अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस उपाधीक्षक

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तबादलों की बौछार, राज्य के 55 डीएसपी बदले गए

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
राज्य में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने 55 आरक्षी उपाधीक्षकों (डीएसपी) का तबादला कर दिया। तबादला सूची में बक्सर जिले से जुड़े दो अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

 

बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक (एसडीपीओ) अफाक अख्तर अंसारी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब आरा में अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस बल के पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है। अफाक अंसारी ने डुमरांव में अपने कार्यकाल के दौरान कई संवेदनशील मामलों में सक्रियता दिखाते हुए कानून-व्यवस्था को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, प्रतीक्षारत पुलिस उपाधीक्षक धीरज कुमार को शेखपुरा जिले में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

 

गौरतलब है कि चुनाव से पूर्व प्रशासनिक कसावट और कानून व्यवस्था की समीक्षा के मद्देनजर बिहार सरकार लगातार पुलिस विभाग में तबादले कर रही है। इसे चुनावी तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है, ताकि राज्य में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो सके। इस तबादला सूची को लेकर पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। जिन जिलों में नए पुलिस अधिकारी भेजे गए हैं, वहां कानून व्यवस्था की समीक्षा के साथ चुनावी रणनीति को मजबूत करने की जिम्मेदारी इन अधिकारियों के कंधों पर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button