डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक राहुल सिंह को शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अमित सिंह ने दी बधाई


न्यूज़ विज़न। बक्सर
डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से राहुल सिंह की ऐतिहासिक जीत पर पूरे इलाके में हर्ष का माहौल है। इसी क्रम में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी अमित सिंह ने राहुल सिंह को उनकी जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। अमित सिंह ने कहा कि राहुल सिंह की जीत केवल एक प्रत्याशी की जीत नहीं, बल्कि डुमरांव विधानसभा क्षेत्र की जनता की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा कि वर्षों से जिस विकास की उम्मीद यहाँ के लोग कर रहे थे, अब वह साकार होने जा रहा है। डुमरांव में अब विकास की ऐसी लहर दौड़ेगी, जिस पर ब्रेक लगाना मुश्किल होगा, ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया।
शनिवार की सुबह अमित सिंह दुबारा राहुल सिंह के निवास पर पहुँचे, जहाँ उन्होंने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उन्हें जीत की शुभकामनाएँ दी और आशीर्वाद प्राप्त किये। अमित सिंह ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि राहुल सिंह जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगे। राहुल सिंह ने भी अमित सिंह के इस स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत जनता की जीत है तथा वे विकास के हर वादे को ज़मीन पर उतारने के लिए प्रतिबद्ध हैं।





