OTHERS

नशा मुक्ति अभियान के तहत निबंध लेखन, वाद विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ प्रतियोगिता, प्रथम द्वितीय, तृतीय के सांत्वना पुरस्कार से किया गया पुरस्कृत

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

नशा मुक्ति अभियान के तहत मंगलवार को नगर के नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन, वाद विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

 

बता दें कि इसके पहले 25 नवंबर को जिले भर के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन निबंध, वाद विवाद एवं चित्रकला की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। ऑनलाइन प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पांच पांच छात्र छात्राओं का चयन किया गया था। उन्हीं छात्र छात्राओं के बीच नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य को  सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक की भूमिका में प्रमोद कुमार चौबे, डॉक्टर पम्मी कुमारी, सुनीता कुमारी, शिल्पम विजय लक्ष्मी पटेल मौजूद रही। कार्यक्रम में उत्पाद विभाग से संतोष कुमार पाठक निरीक्षक मद्य निषेध, अवनीश कुमार स्टेनो समेत अन्य मौजूद थे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान मोहम्मद शारीक अशरफ, निरीक्षक मद्य निषेध संतोष कुमार पाठक एवं नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय की प्राचार्या उर्मिला कुमारी द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया गया। पुरस्कार पाने वालों में चित्रकला से आशुतोष कुमार, रेशम कुमारी, अंजली पटेल, अनामिका कुमारी, कुंदन कुमार, निबंध से अभिनव कुमार, खुशी कुमारी, सोनी कुमारी, अभिषेक कुमार, गुंजन कुमारी एवं वाद विवाद से श्रेया कुमारी, मौसम सिंह, आंचल कुमारी, नेहा कुमारी और प्रिया पांडेय शामिल हैं।
मौके पर संभाग प्रभारी तेज बहादुर सिंह, शिक्षक सुरेश प्रसाद, आजाद पासवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button