OTHERS

चेकिंग के दौरान वाहन चालकों से काटा 3.21 लाख का चालान

वाहन चेकिंग अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी ने दिया था सख्त निर्देश

न्यूज विजन। बक्सर
जिला पदाधिकारी ने जिले में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने का सख्त निर्देश दिया है। यह अभियान जिले के सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों, प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों एवं सीमावर्ती इलाकों में नियमित रूप से चलाया जाएगा।

 

इसी क्रम में परिवहन विभाग, जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में रोको टोको अभियान के तहत बक्सर शहर में हेलमेट एवं सीट बेल्ट का सघन जांच किया गया। जिला परिवहन कार्यालय से प्राप्त सुचनानुसार रोको टोको अभियान के अंतर्गत कुल तीन दिनों यथा 1 फरवरी 2026 से 03 फरवरी 2026 तक जिले के चौक चौराहों पर कुल 119 वाहनों पर शमन किया गया। 119 वाहनों के शमन करने के उपरांत 321700 का दंड अधिरोपित किया गया।

 

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि बिना वैध कागजात, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग तथा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील किया गया कि वाहन से कहीं आने-जाने के क्रम में सीट बेल्ट, हेलमेट आदि का सदैव प्रयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button