OTHERS

डीएम व एसपी ने इवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण

उप निर्वाचन पदाधिकारी को वेयरहाउस में साफ-सफाई एवं विद्युत संचालन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने का दिया गया निर्देश

न्यूज विजन। बक्सर
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सोमवार को प्रखण्ड परिसर, बक्सर स्थित EVM–VVPAT वेयरहाउस का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बक्सर,  साहिला एवं पुलिस अधीक्षक, शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से माह दिसंबर 2025 का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। इस दौरान वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता की जांच की गई। साथ ही वेयरहाउस में साफ-सफाई एवं विद्युत संचालन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर को आवश्यक निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी, बक्सर, कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमण्डल, बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, बक्सर सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों में बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट),  इंडियन नेशनल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट–लेनिनिस्ट) (लिबरेशन), आम आदमी पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड) एवं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button