दिव्य भारत ट्रस्ट की महिला अधिकार इकाई (माई) द्वारा गणतंत्र दिवस पर भव्य ध्वजारोहण


न्यूज़ विज़न। बक्सर
दिव्य भारत ट्रस्ट की महिला यूनिट महिला अधिकार इकाई (माई) के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बक्सर जिले के बोक्सा ग्राम में भव्य झण्डातोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माई की राष्ट्रीय संयोजिका सह कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रियंका शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. रासबिहारी शर्मा जी (सचिव, MND फाउंडेशन एवं विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, एम.वी. कॉलेज बक्सर) उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माई की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षा बिंदु यादव, व्यवसायिक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्षा अनन्या उपाध्याय, साथ ही अन्य पदाधिकारियों में सुमन दुबे, विभा पाण्डेय, रविता सिंह, ऋतु देवी, रविता सिंह (बसौली), संगीता देवी, पिंकी देवी सहित सैकड़ों महिला सदस्य उपस्थित रहीं।ध्वजारोहण कार्यक्रम का संचालन ई० अरुण कुमार ओझा द्वारा किया गया, जबकि अध्यक्षा मीरा सिंह एवं प्रियंका शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न कराया गया।
अपने संबोधन में अतिथियों ने महिलाओं को सशक्त बनने, स्वरोजगार से जुड़ने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक होकर संघर्ष करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिव्य भारत ट्रस्ट के सचिव विनोद कुमार पाण्डेय, माई के व्यवस्थापक कमल नारायण सिंह, प्रदीप सिंह, फूलवंती देवी, हेवंती देवी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम राष्ट्रभक्ति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।





