OTHERS

जिला वूशु खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

डॉ. राजेश कुमार सिन्हा, दीक्षा कुमारी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने किया दीप प्रज्वलन, 60 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बुधवार को जिला वुशु खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन शहर के मेन रोड स्थित कला भवन में आयोजित हुआ, जिसका शुभारम्भ संघ के उपाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार सिन्हा, मुख्य संरक्षक डॉ अरविंद कुमार सिंह, बुद्धा हॉस्पिटल के निदेशक भिरगू नाथ यादव एवं जिला के अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी दीक्षा कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वही प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र का वितरण संघ के अध्यक्ष डॉ आशुतोष कुमार सिंह, हेरीटेज स्कूल के निर्देशक डॉ प्रदीप पाठक द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 60 खिलाडियों ने हिस्सा लिया।

 

प्रतियोगिता में सब- जूनियर बालक वर्ग में 22 केजी दिव्यांश कुमार, 30 केजी यश राज, 45 केजी राज, 52 केजी ऋतिक राय ने स्वर्ण पदक एवं 45 केजी बलवंत ने रजत पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंडर 24 केजी में रिधि, 28 केजी में शिवानी कुमारी, 39 केजी में रुचिका, 22 केजी में सृष्टि श्री, 39 केजी में अंजलि, 45 केजी में सृष्टि, 48 केजी में राज लक्ष्मी गुप्ता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

 

जूनियर बालक वर्ग में अंडर 48 केजी में धनंजय सिंह, 56 केजी में शिवम कुमार राय, 60 केजी में तेजस्वी कुमार यादव, 65 केजी में रुस्तम सिंह, 70 केजी में अमित यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में अंडर 45 केजी में शालू कुमारी, 48 केजी लक्ष्मी कुमारी, 52 केजी में शिवानी कुमारी ने स्वर्ण पदक प्रात किया।

 

सीनियर बालक वर्ग में अंडर 52 केजी में लव शर्मा, 56 केजी में श्याम रजक ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, सीनियर बालिका वर्ग में अंडर 48 केजी में अमीषा, 52 केजी में प्रियांशु, 56 केजी में दीक्षा, 60 केजी में निधि, 65 केजी में माया, 70 केजी में सानिया भारती ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

 

वहीं तालु इवेंट में जूनियर बालिका वर्ग में प्लवी कुमारी, ताइची क्वान में स्वर्ण पदक प्रात किया और सिनियर बालक वर्ग में दिलीप कुमार चनक्वान में स्वर्ण पदक प्रात किया। खिलाड़ियों  का उज्वल भविष्य के लिए बक्सर वुशु के महासचिव मुकेश कुमार और सह सचिव राम रतन पाठक और राजू कुमार सीनियर खिलाड़ी आशीर्वाद दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button