OTHERS

जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, वर्षा पांडेय बनी अध्यक्ष

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शुक्रवार को कोईरपुरवा स्थित सिटी पैलेस में बक्सर जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम-सभा एवं सत्र 2025-28 के लिए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। इस मौके पर जिले के सभी मान्यता प्राप्त क्रिकेट क्लबों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। चुनाव कार्य निर्वाचन पदाधिकारी सत्य प्रकाश राय (अधिवक्ता, बक्सर) तथा बिहार क्रिकेट संघ, पटना के नियुक्त पर्यवेक्षक मनोज कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव पदाधिकारी द्वारा अधिसूचित सभी पदों पर एकल नामांकन दाखिल होने के कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ।

 

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में वर्षा पांडे अध्यक्ष, विकास रंजन ओझा उपाध्यक्ष, आनंद कुमार सिंह सचिव, विजय कुमार संयुक्त सचिव, अक्षय सिंह कोषाध्यक्ष के रूप में शामिल है।  चुनाव के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बिहार क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले कार्यकाल में बक्सर जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा क्रिकेट के स्तर को बेहतर बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएंगे।

 

इस दौरान सभी पंजीकृत क्लबों के अध्यक्ष/सचिव शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से प्रवीण कुमार सिंह, मीना सिंह, सौरभ कुमार तिवारी, दीपक अग्रवाल, राम इकबाल सिंह, लक्ष्मण प्रसाद, सत्येंद्र सिंह (डुमरांव), राजीव नयन चौबे, दुर्गेश कुमार, राजीव मिश्रा, अजय कुमार ततवा (ब्रह्मपुर), धर्मेंद्र कुमार पांडेय, सुमित यादव आदि शामिल रहे। इसके अलावा बक्सर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह (राजू जी), पूर्व सचिव विनय कुमार सिंह (मुन्ना जी) तथा वरीय खिलाड़ी पंकज कुमार वर्मा एवं बृजेश यादव भी कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द एवं क्रिकेट को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ किया गया।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button