जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा माई बहन मान योजना का किया शुभारंभ, महिलाओ का हुआ रजिस्ट्रेशन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा माई बहन मान योजना का शुभारंभ जिला कांग्रेस के निलंबित अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे द्वारा किया गया। इस योजना का बारे में बताते हुए डॉ पांडे ने कहा कि प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो सभी महिलाओं को₹2500 मानदेय की राशि खाते में दी जाएगी।







उन्होंने कहा कि इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी एवं महिला सशक्तिकरण प्रदेश में आगे बढ़ेगी महागठबंधन की सरकार बिहार की गरीब महिलाओं को गरीबी से निकालने में यह योजना काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी बक्सर विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ प्रमोद कुमार ओझा ने कहा कि यह योजना महिलाओं के लिए क्रांतिकारी कदम है इससे न केवल बिहार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि गरीब महिलाओं को खर्च करने की शक्ति बढ़ेगी जिससे बिहार की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही हर जरूरतमंद महिलाओं के खाते में प्रतिमाह ₹2500 की मानदेय राशि दी जाएगी।

मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिलोकी नाथ मिश्रा, प्रो पीके मिश्रा, संजय कुमार पांडे, संजय कुमार दुबे, रूनी देवी, रोहित उपाध्याय, कुमकुम देवी, अभय मिश्रा, जय राम राम, बीरेंद्र राम, महिमा उपाध्याय सहित मुख्य लोग उपस्थित होकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म स्क्रीन को महिलाओं के बीच बखूबी समझाएं एवं रजिस्ट्रेशन का कार्य शुभारंभ हुआ।

