देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज की कथा के पहले दिन शहर में निकली भव्य कलश सह शोभायात्रा
भक्तिमय हुआ पूरा शहर, शोभायात्रा पर की गयी पुष्प वर्षा




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शहर के आईटीआई मैदान में परम पूज्य देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज का 9 से 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिन कथा स्थल से भव्य कलश सह शोभा यात्रा निकाली गयी। जो आईटीआई मैदान से निकलकर केंद्रीय कारा मोड़, चरित्रवन, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए रामरेखा घाट पहुंच गंगा का पूजन के साथ जलभरी किया गया। शोभायात्रा पर शहर के विभिन्न संगठनों व समाजसेवियों द्वारा पुष्प वर्षा किया गया।








रामरेखा घाट से जलभरी के पश्चात शोभायात्रा पीपी रोड, मुनीब चौक यमुना चौक, सत्यदेव गंज होते हुए मॉडल थाना चौक से स्टेशन रोड होते हुए ज्योतिप्रकाश चौक से डीएवी मोड़, जेल पाइन रोड होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंचा। शोभायात्रा में सबसे आगे घोडा, ऊंट, जिसके बाद नगर परिषद् द्वारा सड़क को नमी करने के लिए पानी का फब्बारा डाला जा रहा था। जिसके बाद श्रद्धालु माथे पर कलश लिए चल रहे थे।
वही खुले कार में खड़े होकर कथावाचक संत देवकी नंदन ठाकुर जी महराज लोगों का अभिवादन कर रहे थे। जिनके पीछे हजारों श्रद्धालुओ की संख्या में भीड़ माथे गंगाजल भरा कलश लिए चल रही थी। शोभायात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा और ठंडा पानी एवं शर्बत की व्यवस्था किया गया था। इस शोभायात्रा से पूरा शहर भक्तिमय हो गया था। वही शोभायात्रा रथ पर सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम के संत राजाराम शरण दास जी महाराज, और गंगापुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के अलावा विभिन्न रथों पर झांकियां चल रही थी।

