परिजनों के विरोध के बावजूद महिला थानाध्यक्ष ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी
महिला थाना परिसर स्थित मंदिर में पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुयी शादी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
पिछले डेढ़ वर्षाे से चल रहे प्रेम संबंध काे महिला थाना पुलिस ने घरवालों के विरोध के बावजूद शादी करा प्रेमी जाेड़े काे एक कर दिया। पुलिस ने महिला थाना परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी जोड़े की शादी कराई। शादी के गवाह महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी और पुलिस वाले बने। शादी के बाद पुलिस ने प्रेमी जोड़े काे मिठाई खिलाकर उनके वैवाहिक जिंदगी के सुखमय जीवन के लिए शुभकामना दिया। शादी के बाद प्रेमी जाेड़े खुश दिखे। हालांकि शादी काे लेकर दाेनाें के परिजन नाराज रहे।






महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिकरौल थाना क्षेत्र के रेंका गांव के महेन्द्र साह के पुत्र पिंटू साह का मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव के शिल्पी कुमारी के साथ पिछले डेढ़ वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जाता है कि युवती के मामा गांव रेंका था। पिछले वर्ष वह किसी शादी में शामिल होने रेंका गांव में गई थी जहां पर पिंटू साह से आंखें चार हाे गई। समय गुजरने के साथ ही दाेनाें ने एक साथ जीव जीने की कसमें खाने लगे और एक-दूसरे से मिलने लगे। दाेनाें के प्रेम संबंध की भनक जब उनक परिजनाें काे लगी ताे उनके द्वारा दाेनाें पर प्रतिबंध लगाना शुरु कर दिया। इसी बीच दाेनाें का प्रेम और बढ़ते गया।


प्रेमी जाेड़े ने शादी करने की तैयारी कर ली जिसका विरोध परिजन करने लगे। परिजनों के विराेध काे देख प्रेमी जाेड़े ने इसकी जानकारी महिला थाना पुलिस काे दी। महिला थाना पुलिस ने युवक और युवती के परिजनों काे समझाने का प्रयास किया। हालांकि परिजन नाराज होकर चले गए। महिला थाना पुलिस ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर थाना परिसर स्थित मंदिर में उनकी शादी करा दी। जिसका गवाह महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी और उनके सहयोगी बने। शादी के बाद पुलिस वालों ने नवविवाहित प्रेमी जोड़े को बधाई और आशीर्वाद दी।

