OTHERS

गंगा के बढ़ते जलस्तर का डीएम ने किया निरीक्षण, अधिकारीयों को दिए आवश्यक निर्देश 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत शुक्रवार को डीएम डॉ० विद्यानंद सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से रामरेखा घाट का सुरक्षा की दृष्टिकोण से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एडीएम, एसडीएम, नप कार्यपालक पदाधिकारी, अंचलाधिकारी  समेत अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया।

 

डीएम ने बताया कि वर्तमान में गंगा नदी का जलस्तर 59.59 मीटर है। खतरे का निशान 60.32 मीटर है। गंगा नदी का जल स्तर 02 सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ रहा है। बढ़ते जल स्तर एवं आगामी सावन की सोमवारी को देखते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर को सभी प्रमुख घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, साइनेज के साथ खतरे का लाल झंडी लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही शहर के प्रमुख नालों की पर्याप्त साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर को प्रमुख घाटों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा शाखा बक्सर को निर्देश दिया गया कि रामरेखा घाट एवं प्रमुख घाटों पर SDRF टीम को विशेष तौर पर प्रतिनियुक्ति करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को निर्देश दिया गया कि घाटों के किनारे सैंड बैग रखवाना सुनिश्चित करेंगे।  कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया गया के बक्सर कोईलवर तटबंध की सुरक्षा की पूर्ण व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे ताकि काटो निरोधी कार्य जहां जरूरत पड़े, अविलंब पहुंचाया जा सके। गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नाव परिचालन पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निगरानी रखने हेतु निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन के द्वारा बाढ पूर्व तैयारियों के अंतर्गत सभी कार्रवाई यथा आश्रय स्थल, सम्पूर्ति पोर्टल का अद्यतीकरण, सामुदायिक किचेन, पेयजल, पशुओं के लिए चारा आदि एवं मानव एवं पशु के लिए सभी आवश्यक दवाओं की व्यवस्था की गई है। बक्सर के जिला वासियों से अनुरोध किया गया कि बाढ़ के प्रति सतर्क रहेंगे तथा अपने बच्चों को नदी के किनारे जाने से परहेज करेंगे। सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया कि बाढ़ संचालन प्रक्रिया के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button