OTHERS

दलितों, शोषितों और पिछड़ों की आवाज थे जननायक कर्पूरी ठाकुर

राजद की ओर से समारोह पूर्वक मनाया गया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन

न्यूज विजन। बक्सर
राष्ट्रीय जनता दल की ओर से शनिवार को बक्सर जिला कार्यालय के पास जननायक कर्पूरी ठाकुर का 102वां जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह व संचालन जिला प्रधानमहासचिव धनपति चौधरी ने किया। मौके पर सभी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद थे। वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर द्वारा शोषित, बंचितो, अकलियतों, पिछड़ों, दलितों के हित मे किए गए सभी कामों प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछड़ों, दलितों और शोषितों की आवाज थे।

 

प्रदेश महासचिव निर्मल सिंह कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का जिंदगी सादगी, ईमानदारी और संघर्ष पर खड़ा था। जब सत्ता उनके हाथ में आया तो दो तरह की चुनौती खड़ी थी। एक था समानतवादियों से लड़ना और दूसरे तरफ अपने लोगों को विकास के धारा मे जोड़ना। उनके समय मे दलित, शोषित, पिछड़ों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी । जिससे उच्य शिक्षा संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर सामाजिकी न्याय के धारा को मजबूत करने मे बड़ा योगदान रहा।

 

जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि जो लोग कर्पूरी जी को सड़को पर गाली दिया करते थे वे लोग भी वोट के लालच में आज जयंती मना रहे हैं। वोट के लालच मे उनको चुनाव के समय भारत रत्न दिया गया। यह काम बहुत पहले होना चाहिए था। भाजपा के लोग वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि आप लोग अपने-अपने गांव और टोला मोहल्ला मे जा कर कर्पूरी ठाकुर द्वारा जनहित मे किए गए कार्यो के बारे में बताइए। जन चौपाल लगा कर प्रचार कीजिए।

 

मौके पर जिला मिडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह, पुर्व जिला अध्यक्ष भरत सिंह, लालबाबू यादव, संतोष भारती,इफ्तखार अहमद,बबलू यादव, सरोज राजभर, जागनारायण यादव, पूजा कुमारो, कृष्णावती देवी, हीरामन कुमार, दामोदर यादव, संतोष सिंह, ददन पासवान, शमशेर शर्मा, आफताब आलम, शिवबचन सिंह, उमेश कुमार सिंह, गुडू यादव, विनोद यादव, रामेश्वर सिंह, ओमप्रकाश माली, रामप्रवेश यादव, दीपक यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button