ACCIDENT

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत  

एनएच 922 पर  गराहथा गांव के पास हुई घटना, घर से साइकिल से मजदूरी करने निकला था, परिजनों को दोपहर में मिली मौत की सूचना 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

एनएच 922 बक्सर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर शव को उठने नहीं दे रहे थे। जिसके पश्चात ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बक्सर आरा हाईवे पर गराहथा गांव के पास  साइकिल सवार मजदूर को अज्ञात वाहन ने  टक्कर दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना  पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान होने पर उसके परिजनों को इस घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ब्रह्मपुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया गया की साइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने  के लिए निकला था। वही पुलिस द्वारा टक्कर मारने वाली वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वही ग्रामीणों द्वारा मजदूर के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है।

 

मृतक की पहचान ब्रह्मपुर निवासी शिवजी राम 43 वर्ष पिता स्वर्गीय जलन राम के रूप में हुई जो मजदूरी करके अपने दो बच्चे और बीवी का पालन पोषण करता था। शुक्रवार को साइकिल पर सवार होकर घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। तभी दोपहर में परिजनों को सूचना मिली की सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई।मृतक के बड़े भाई उपेंद्र कुमार द्वारा  बताया गया की बक्सर बलिया लाइन होटल के पास में अज्ञात वाहन ने एनएच 922 पर टक्कर मार दिया है। चौकीदार द्वारा सूचना देने पर इनकी बॉडी को थाना ले गए। जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार द्वारा बताया गया की युवक की पहचान निमेज गांव के निवासी के रूप में होने पर परिजनों को सूचना दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की प्रक्रिया में लगी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button