OTHERS

विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अयोध्या जी में राम लला का किया दर्शन

श्री राम मंदिर में कार्यकर्ताओं ने मोदीजी के भारत विकास यज्ञ को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

न्यूज विजन। बक्सर
विधानसभा चुनाव में एनडीए के जबरदस्त मिली जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला बक्सर के जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रभु श्री राम के नगरी अयोध्या के लिए प्रस्थान कर भगवान श्री राम का दर्शन और भजन किए। दर्शन यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया।

 

भाजपा पदाधिकारियों ने सरयू स्नान के उपरांत श्री राम लाला का दर्शन किया। दर्शन करने के बाद आह्लादित भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि प्रभु श्री राम का दर्शन कर हम कार्यकर्तागण धन्य हो गये। उन्होंने ने कहा कि हम उस दिन की याद आने लगी जब हम सबों ने नारा लगाया था कि हम कसम राम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाएंगे । विरोधी व्यंग करते थे कि हम राम कसम की खाते हैं, मंदिर वहीं बनाऐंगें लेकिन तारीख नही बताऐंगे।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के साथ साथ भारत से असुरी और नाकारात्मक शक्तियों को समाप्त करने और मोदीजी के भारत विकास यज्ञ को आगे बढ़ाने के लिए अयोध्या में संकल्प लिया। दर्शन यात्रा में बलिराम, नन्दजी सिंह, सतीष त्रिपाठी, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, धनन्जय त्रिगुण, राजेश सिन्हा, निर्भय राय, पुनीत सिंह, रमेश गुप्ता, मनोज पांडेय, चुन्नु सिंह, मिठाई सिंह, सुनील सिंह आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button