OTHERS

नागरिकों को वंशावली निर्गत करने हेतु संबंधित अंचल क्षेत्र के सीओ होंगे सक्षम प्राधिकारी

एडीएम ने कहा-नागरिकों को वंशावली निर्गत करने हेतु संबंधित अंचल क्षेत्र के अंचलाधिकारी को सक्षम प्राधिकारी नामित किया गया है

न्यूज विजन। बक्सर
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा निर्गत निर्देश के आलोक में नगर निकाय क्षेत्रों में वंशावली निर्गत करने हेतु सक्षम प्राधिकारी निर्धारित कर दिया गया है। अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब नगर परिषद एवं नगर पंचायत क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों को वंशावली निर्गत करने हेतु संबंधित अंचल क्षेत्र के अंचलाधिकारी को सक्षम प्राधिकारी नामित किया गया है।

 

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से ही सरपंच द्वारा वंशावली निर्गत किए जाने की व्यवस्था लागू है, जबकि शहरी क्षेत्रों में अब तक इस संबंध में कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं थी। इस विषय पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा विधिक परामर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया है। एडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा कि इस निर्णय से नगर क्षेत्रों के आम नागरिकों को वंशावली प्राप्त करने में पारदर्शिता, सुविधा एवं त्वरित सेवा मिलेगी तथा अनावश्यक भटकाव और विलंब की समस्या समाप्त होगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है तथा भविष्य में आवश्यकतानुसार इसकी समीक्षा कर संशोधन भी किया जा सकता है।

 

जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा आम नागरिकों को इसकी जानकारी दी जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button