RELIGION

चेन्नई गुरुकुल में वेदाध्ययन कर रहे बक्सर के अंश उपाध्याय ने गोला बाजार दुर्गा पंडाल में किया यजुर्वेद पाठ

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
नगर के सोहनी पट्टी, वार्ड नंबर 27 निवासी अंश उपाध्याय ने इस बार दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर नगर के मुनीब चौक स्थित श्री कला निकेतन गोला बाजार पंडाल में यजुर्वेद का पाठ कर सबको दिव्य अनुभव कराया।

 

अंश उपाध्याय, स्व. वचन उपाध्याय के पौत्र एवं काली मंदिर बाईपास रोड के पुजारी चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ़ चीकू बाबा के बड़े पुत्र हैं। वर्तमान में वे चेन्नई गुरुकुल महती वेद पाठशाला में श्री शुक्ल यजुर्वेद की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उनकी माता श्रीमती अनुराधा उपाध्याय, दो भाई और एक बहन हैं। श्री कला निकेतन पूजा समिति, जो वर्ष 1957 में स्थापित हुई थी, ने इस बार विशेष रूप से अंश उपाध्याय को आमंत्रित किया।

 

समिति के अध्यक्ष विजय कुमार जायसवाल ने बताया कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि अंश के चाचा यहाँ पूजा कराते हैं और अंश स्वयं बक्सर आए हैं। इसी अवसर पर उन्हें सुबह 7 से 9 बजे तक यजुर्वेद पाठ के लिए आमंत्रित किया गया। अंश उपाध्याय का यह वेद पाठ बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊँचाई देता है और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button