OTHERS

सम्राट अशोक जयंती पर निकलेगी भव्य ऐतिहासिक रैली, कुशवाहा महासंघ की तैयारी बैठक 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
अखंड भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर आगामी 26 मार्च 2026 (चैत्र शुक्ल अष्टमी) को बक्सर की धरती पर एक विशाल और ऐतिहासिक रैली का आयोजन होने जा रहा है। कुशवाहा महासंघ, बक्सर द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें रैली को अभूतपूर्व बनाने का संकल्प लिया गया।


​यह गौरव यात्रा प्रातः 10:00 बजे स्थानीय सम्राट अशोक चौक (बुद्ध मार्ग), बक्सर से प्रारंभ होगी। यहाँ से गाजे-बाजे के साथ जनसैलाब कुशवाहा महासंघ भवन के लिए प्रस्थान करेगा। रैली का मुख्य उद्देश्य सम्राट अशोक के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और समाज की एकजुटता को प्रदर्शित करना है।

 

​तैयारियों को लेकर हुई बैठक

​आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में कुशवाहा समाज के गणमान्य लोग और युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम है। महासभा के अध्यक्ष अभिमन्यु कुशवाहा ने आग्रह करते हुए कहा कि एकजुट होकर होकर 26 मार्च 2026 को होने वाली इस रैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और इस दिन को स्वर्णिम एवं अविस्मरणीय बनाएं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button