OTHERS

साईं बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया रंग पंचमी

साईं बाबा मंदिर परिसर में भक्तजन ने की आरती, एक दूसरे को लगाया अबीर-गुलाल

न्यूज विजन। बक्सर
शहर के सती घाट स्थित साईं बाबा मंदिर में वार्षिक रंग पंचमी का भव्य आयोजन किया गया। भक्तों ने बड़े ही धूमधाम से रंग पंचमी मनाया। कार्यक्रम को लेकर मन्दिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। संध्या सात बजे साईं बाबा की भव्य आरती की गई, जिसमें काफी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।

 

आरती और भजन कीर्तन के बाद साईं बाबा को अबीर गुलाल अर्पित कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया गया। इस आयोजन में बहुत से महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल हुए।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में चन्दन गुप्ता, शशी वर्मा, विनोद वर्मा, ललन शर्मा, राज जायसवाल, ऋषि मुनी, लवकुश, अजय कुमार, रश्मि, किरण, सपना, नीरु अरोरा का सराहनीय सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button