OTHERS

कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित “स्पर्धा-2024″ में गांधी हाउस ने मारी बाजी

खेल जीवन- मूल्यों के साथ-साथ अनुशासन सिखाता है : डॉ मोहन चौबे 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वावधान में कथकौली स्कूल परिसर में जूनियर बच्चों का 15 वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता “स्पर्धा-2024″ का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रमेश कुमार निदेशक एप्टेक कम्प्यूटर इंस्टिट्यूट एवं स्मृति कॉलेज, विद्यालय निदेशक डॉ. मोहन चौबे, एग्जीक्यूटिव प्राचार्य बी. एस. राव, प्राचार्य एम. के. चौबे, उप-प्राचार्या  रीता सिंह, उप-प्राचार्य द्वय के. के. ओझा  एवं श्री धर्मवीर दुबे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पूर्व आगत अतिथियों को बुके, शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर आगत  अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय  के पाँचों हाउस यथा गांधी, रमन, टैगोर, तानसेन  एवँ विश्वामित्र के कैडेटों ने आकर्षक मार्च-पास्ट  प्रस्तुत  किया।

 

निदेशक मोहन चौबे ने अपने संबोधन में आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थी-जीवन का अहम हिस्सा है जो जीवन- मूल्यों के साथ-साथ अनुशासन सिखाता है I मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में बच्चों को खेल- कूद  की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों से शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है जिससे व्यक्तित्व का संपूर्ण विकास होता  है।

 

आयोजित प्रतियोगिता में नन्हे- मुन्नो द्वारा जूता – फीता बाँध दौड़, केला दौड, त्रि-पैर दौड़, स्पून मार्बल दौड़, 50 मी. दौड़, टेढ़ी-मेढ़ी दौड़, सूई-धागा दौड़ एवं बोरा दौड़ प्रमुख रहे। प्रत्येक प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में खेले गए। विजेताओं में कक्षा नर्सरी से देवांश, अयांश, मोहित, आर्या, आहाना, अनन्या, रीतिक, साची, दृष्टि, कक्षा एल० के० जी० से सूरज, हर्ष, राजकुमार, सत्यम, सुशील, अयांश, अनिका, सिया, आराध्या, खुशी, कक्षा यू. के. जी. से अनीश, शौर्य, कार्तिकेय, आदित्य, दिवाकर, ओम जी, सिद्धि, स्पृहा, आफसा, रिद्धि, अनुष्का, अंशिका, कक्षा प्रथम से शशांक, आद्या, अंश, आर्नव, शाश्वत, रौली, दीपिका, कक्षा-द्वितीय से आर्यन, प्रिंस, भवन, सान्या, प्रिया, नव्या, कनिष्क, एंजल, रीतिका, अब्दुल, नैतिक, दीपिका, अंशिका, दिव्या, प्रेम, रुपांजलि, अन्या, अलका, दिवांगी, आर्यन, अनमोल, शिवानी, राजनंदिनी प्रमुख रहे। हॉऊसों में गांधी प्रथम, विश्वामित्र द्वितीय, टैगोर एवं तानसेन तृतीय तथा रमन हॉऊस चौथे स्थान पर रहे।


मंच-संचालन रवि पाण्डेय तथा खेल- मैदान गतिविधि संचालन शशिकांत ओझा द्वारा किया गया। खेल- शिक्षकों रंजीत कुमार सिंह तथा अभिनंदन त्रिपाठी द्वारा पूरे खेल का संचालन किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में उप- प्राचार्य रीता सिंह, शिक्षिकाओं पूजा कुमारी, आरती कुमारी, नेहा, आस्था, दीपा, अनुराधा, शिखा, जाह्न्वी, सुष्मिता, अतीक्षा, प्रेरणा, प्रिया, प्रीति, कृत्ति, शारदा, जूही, समीना, सोनम, ईशा, अरुनिमा, प्रियम, कनक, श्रुतिकीर्ति, क्षमा, मोहिनी, अंजू, निधि, सोनाली, पूजा कुमारी, श्री ओम प्रकाश, राजेश कुमार सिंह, एवं ओम प्रकाश राय का योगदान सराहनीय रहा I

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button