OTHERS

कैम्ब्रिज स्कूल के बच्चों ने शैक्षिक परिभ्रमण के लिए राजदरी देवदरी जलप्रपात मिर्जापुर पहुंचे, ली जानकारियां

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

पूर्वांचल का स्वर्ग कहे जाने वाले राजदरी देवदरी जलप्रपात का खूबसूरत नजारा देखने के लिए रविवार को कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल बक्सर के कक्षा 12वीं के 37 छात्र-छात्राओं का शैक्षिक सह मनोरंजन परिभ्रमण हेतु मिर्जापुर के लिए रवाना हुआ। जहा पूरे दिन भ्रमण करने के पश्चात देर रात तक छात्र छात्राएं वापस लौटे।

 

परिभ्रमण दल का नेतृत्व रवि सिंह, बृजेश कुमार, अश्विनी कुमार पांडे, कनक श्रीवास्तव एवं अलका तिवारी ने किया। यहां पर बच्चों ने जलप्रपात, घाटी एवं हरा भरा वादियों का अवलोकन कर प्राकृतिक सुंदरता एवं छटा का आनंद उठाया। परिभ्रमण दल को एग्जीक्यूटिव प्राचार्य बीएस राव, प्राचार्य एम.के. ओझा, उप प्राचार्य कृष्णकांत ओझा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी ने इन सभी ने बच्चों को यात्रा की शुभकामनाएं दी।

 

राजदरी देवदरी जलप्रपात भले ही पर्यटकों के लिए मनोरंजन दृश्य उत्पन्न करते हैं लेकिन इनका नाता तिलिस्म हुआ गुफाओं से भी है। विद्यालय निदेशक डॉ मोहन चौबे ने अपने संदेश में कहा कि परिभ्रमण से बच्चों के मानसिक एवं बौद्धिक कुशलता में संवर्धन होता है तथा प्राकृतिक वातावरण से परिचय होता है। इस अवसर पर ओमप्रकाश सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button