रजनीकांत फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण


न्यूज़ विज़न। बक्सर
सदर प्रखंड अंतर्गत हीतन पड़री स्थित रजनीकांत फाउंडेशन द्वारा संचालित बाल विकास केंद्र विद्यालय के तत्वावधान में जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के अंतर्गत लगभग 40 से 50 जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए गए।
इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यालय के विद्यार्थियों को भी सक्रिय रूप से इसमें भागीदार बनाया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि हमारे भीतर सेवा, देने की प्रवृत्ति, समाज के लिए कुछ करने का भाव तथा सामाजिक समरसता सदैव जागृत रहनी चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक सतीश चंद्र त्रिपाठी महोदय ने उपस्थित सभी व्यक्तियों का आभार एवं अभिनंदन प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमें समाज सेवा के कार्यों में सहभागी बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि रजनीकांत फाउंडेशन वर्षों से समाजहित में निरंतर कार्य कर रहा है, जिसमें वृक्षारोपण, शीत ऋतु में कंबल वितरण जैसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम प्रमुख हैं।
इस सुअवसर पर रजनीकांत फाउंडेशन के सदस्यों में फाउंडेशन की अध्यक्षा सुलक्षणा त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष संजय द्विवेदी, ब्रह्मानंद यादव, विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकागण में गिरीश चंद्र त्रिपाठी, वीणा द्विवेदी, सविता देवी, संजय उपाध्याय, अनंत सिंह, अमित राय, अविनाश मिश्र, राहुल दूबे, प्रशांत मिश्र, संगीता देवी, विजया त्रिपाठी, सुधांशु त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, अंकित पांडे सहित लालबाबू यादव, उपेंद्र यादव, चंद्रमा यादव, सुभाष, सोनी देवी तथा कक्षा पांचवी से 11वीं तक के विद्यार्थी और विद्यार्थियों के अभिभावकगण भी उपस्थित रहे। रजनीकांत फाउंडेशन के सचिव और विद्यालय के निदेशक श्री त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि रजनीकांत फाउंडेशन आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहेगा। यह कार्यक्रम सामाजिक सहयोग, करुणा और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।





