शादी का झांसा देकर याैन शाेषण के आरोपी के घर हुयी कुर्की
महिला थाना ने दावथ थाना की मदद से की कार्रवाई




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शादी का झांसा देकर याैन शाेषण करने एवं पैसा हड़पने के आरोपी युवक के घर महिला थाना पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस ने आराेपी के घर कुर्की की कार्रवाई करते हुए आराेपी के गिरफ्तारी काे लेकर शिकंजा कसा है। आराेपी के गिरफ्तारी नहीं हाेने पर महिला थाना पुलिस आगे की कार्रवाई काे लेकर कार्य कर रही है।







महिला थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार राेहतास जिला अंतर्गत दावथ थाना क्षेत्र के महावीरगंज गांव के मंटू कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर याैन शाेषण करने और करीब दस लाख रुपए हड़पने का आराेप लगा था। पिछले वर्ष मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी। मामले में आरोपी की पत्नी दुर्गा देवी और मां ललिता देवी काे भी मामले में सहयाेगी बनाते हुए आरोपी बनाया गया था। बताया जाता है कि आराेपी अपने काे अविवाहित बताते हुए बक्सर के एक युवती काे झांसा में ले लिया था जबकि युवक पूर्व से शादीशुदा और तीन बच्चाें का पिता था। आरोपी ने युवती काे झांसे में लेते हुए उसका याैन शाेषण और करीब 14 लाख रुपए हड़प लिया। इसके बाद आराेपी युवती से न ताे शादी कर रहा था और न ही उसके पैसे लाैटा रहा था। काफी प्रयास के बाद आराेपिताें ने करीब चार लाख रुपए पीड़िता काे लाैटाया था।

युवती काे जब युवक के शादीशुदा हाेने की जानकारी मिली ताे उसने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। महिला थाना पुलिस आराेपी के गिरफ्तारी काे लेकर कई बार प्रयास किया। आरोपियों के गिरफ्तारी नहीं हाेनें पर कुर्की की कार्रवाई की। महिला थाना पुलिस दावथ थाना पुलिस के सहयोग से कार्रवाई किया। पुलिस ने घर में रखे समानाें काे जब्त कर लिया। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले में आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है।

