बक्सर राजद किसान प्रकोष्ठ की कमान बबलू यादव के हाथ, लोगों ने दी बधाइयाँ




न्यूज़ विज़न। बक्सर
राष्ट्रीय जनता दल ने बक्सर जिले में किसान प्रकोष्ठ को नई धार देने और संगठन को मजबूत करने के इरादे से युवा और ऊर्जावान नेता बबलू यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बबलू यादव को जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ बक्सर बनाया गया है। इस फैसले से पार्टी में उत्साह और जोश की लहर दौड़ गई है।






इस अहम नियुक्ति पर बक्सर के राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, अभिभावक जगदानंद सिंह, बिहार प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण कुमार चंदन, बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और ब्रह्मपुर विधायक शंभू नाथ यादव के मार्गदर्शन और विश्वास के लिए हम सभी कृतज्ञ हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि युवा राजद के जिला अध्यक्ष रहते हुए बबलू यादव ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी संगठनात्मक क्षमता और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाकर एक बड़ा संदेश दिया है कि मेहनतकश और निष्ठावान कार्यकर्ता ही नेतृत्व की जिम्मेदारी के योग्य हैं।

बबलू यादव को शुभकामनाएं देने वालों में राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत यादव, वरिष्ठ नेता गणपति मंडल, लाल बाबू यादव, पप्पू यादव, बद्री सिंह, अखिलेश यादव, चंदन सिंह, प्रदीप केसरी, भाई विवेक यादव, देवेंद्र सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुधीर गुप्ता, अरविंद आजाद, अजीत राय, त्रिलोकी खरवार, विकास यादव, महावीर राम, विमल गोंड, संजय यादव, चंदन राम, सुमन कुमार, रवि कुमार, चंदन गोंड, एकता यादव, सलोनी यादव, रानी ठाकुर, पूजा कुमारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। नेताओं ने कहा कि बबलू यादव की अगुवाई में बक्सर किसान प्रकोष्ठ नई ऊर्जा के साथ किसानों की आवाज़ बनेगा और पार्टी के आंदोलन को मजबूती देगा। नियुक्ति की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं और खुशी का इज़हार किया।

