19 जनवरी को बक्सर हॉकी गोल्ड कप 2026 का होगा शानदार आगाज
हॉकी खेल मैदान, चुरामनपुर में आयोजित बक्सर हॉकी गोल्ड कप 2026 में देशभर की नामचीन टीमें ले रही हैं भाग


न्यूज विजन। बक्सर
हॉकी खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। हॉकी खेल मैदान, चुरामनपुर में बक्सर हॉकी गोल्ड कप 2026 का भव्य आयोजन 19 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट डे-नाईट प्रारूप में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से पुरुष एवं महिला हॉकी टीमें भाग लेंगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए आकर्षक ईनामी राशि रखी गई है। नकद के साथ चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
आयोजन समिति के सचिव सलमान खान पुरुष वर्ग की भाग लेने वाली टीमों में अलेक्स हॉकी क्लब, मेरठ, मलिक हॉकी अकादमी, रामपुर (उ.प्र.), केपी इंटर कॉलेज, प्रयागराज, अभिनव हॉकी क्लब, प्रयागराज, कबीर हॉकी क्लब, सहरसा, मानसी फाउंडेशन, मुंबई, वीर लोरिक स्टेडियम, बलिया, पीएन मेहता हॉकी क्लब, मुजफ्फरपुर, स्पोर्ट्स क्लब, बिहिया (बिहार), रवि रोशन हॉकी अकादमी, पटना, पटेल हॉकी अकादमी, पटना, एलएसडीएस हॉकी अकादमी, आठगांव (उ.प्र.), द रिश्रा क्लब, कोलकाता, स्पोर्ट्स क्लब, पूर्णिया, स्पोर्ट्स क्लब, खगड़िया, मातृभूमि स्पोर्ट्स क्लब, बक्सर, ईके हॉकी क्लब, कानपुर की टीम शामिल हैं।
वहीं महिला वर्ग में अलेक्स हॉकी क्लब, मेरठ, कबीर हॉकी क्लब, सहरसा, मलिक हॉकी अकादमी, रामपुर, फिरोज हॉकी अकादमी, भोजपुरी, स्पोर्ट्स क्लब, बिहिया, मातृभूमि स्पोर्ट्स क्लब, बक्सर, एम.के. हॉकी अकादमी, पटना, द रिश्रा क्लब, कोलकाता, स्पोर्ट्स क्लब, भोजपुर (आरा), कॉल हॉकी क्लब, अलीगढ़, मानसी फाउंडेशन, मुंबई की टीम भाग लेंगी।
आयोजन समिति के सचिव सलमान खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को मंच देना, महिला हॉकी को बढ़ावा देना और बक्सर को राष्ट्रीय हॉकी मानचित्र पर स्थापित करना है। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से अपील किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें।





