OTHERS

बक्सर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के मीडिया प्रभारी बनाए गए निर्मल कुमार सिंह

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर नगर थाना के समीप स्थित गोयल स्मृति भवन धर्मशाला में बक्सर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद की अध्यक्षता में और सचिव दौलत चंद गुप्ता व कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल की उपस्थिति में बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक निर्मल कुमार सिंह को बक्सर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स का मीडिया प्रभारी बनाया गया।

 

इस मीटिंग में  बक्सर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स का बैंक एकाउंट खोलने के साथ साथ कईअहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जैसे कि जिन सदस्यों ने अभी तक सत्र 2025-26 की सदस्यता शुल्क जमा नहीं की है उन्हें हर हाल में 15 फरवरी तक जमा करने का आग्रह किया गया। 2026 -27 का नया सत्र एक अप्रैल से आरंभ होगा। मीटिंग में चेंबर ऑफ कॉमर्स का स्थाई कार्यालय खोलने की चर्चा भी हुई। पुस्तकालय रोड स्थित सरस्वती पुस्तकालय को चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वाधान में पुनर्जीवित करने और नियमित संचालन करने के लिए के लिए सहमति बनी। साथ ही साथ वरिष्ठ सदस्य रोहतास गोयल जी के सुझाव पर सरस्वती पुस्तकालय को  सुचारू रूप से संचालन के लिए पुस्तकालय कैंपस में में ही चेंबर ऑफ कॉमर्स का  कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। निर्मल कुमार सिंह ने अपने तरफ से सरस्वती पुस्तकालय को 500 नई किताबें दान देने और चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों को आई कार्ड उपलब्ध कराने की घोषणा की।

 

मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 28 फरवरी को होली मिलन समारोह सभी सदस्यों की उपस्थिति में लजीज व्यंजनों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। मीटिंग में नए सदस्यों को भी जोड़ने का निर्णय लिया गया। अंत में 3 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को सरस्वती पुस्तकालय के निरीक्षण हेतु  बक्सर चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के सभी सम्मानित सदस्यों को पूर्वाह्न 11 बजे उपस्थित होने के लिए आग्रह किया गया। मीटिंग में रोहतास गोयल, संजय कुमार मिश्रा, गोपाल जी केशरी, मनोज कुमार वर्मा, परशुराम जी वर्मा, मंजेश केशरी और आशीष गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button