OTHERS

बक्सर चैंबर ऑफ कॉमर्स का भव्य ‘रंगोत्सव 2026’: होली मिलन में सांस्कृतिक सुरों और सौहार्द की छटा

व्यवसायियों, गणमान्य नागरिकों और पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति; शास्त्रीय गायिका सुकृति मिश्रा की प्रस्तुति ने बांधा समां

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर में होली के उल्लास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए बक्सर चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा ‘रंगोत्सव 2026’ के तहत भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के प्रमुख व्यवसायी, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बड़ी संख्या में शामिल हुए। रंग-बिरंगी सजावट, उत्सवी माहौल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी इस संध्या ने सभी उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

 

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में शास्त्रीय संगीत गायिका सुकृति मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों की गूंज से गूंज उठा। वहीं आद्रिका, प्रियांश, अरुण कुमार, दीपक एवं विश्वास वर्मा ने भी मनमोहक गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की भरपूर सराहना हासिल की। कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द, व्यापारिक एकजुटता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश प्रमुखता से दिया गया। चैंबर पदाधिकारियों ने कहा कि ‘रंगोत्सव’ केवल होली मिलन तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक संवाद, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का प्रतीक है।

 

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सत्यदेव प्रसाद एवं सचिव दौलत चंद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी निर्मल कुमार सिंह सहित संजय मिश्रा, रोहतास गोयल, डॉ. महेंद्र प्रसाद, गोपाल जी केशरी, अशोक कुमार सर्राफ, विनय कुमार, अमर नाथ कांस्यकार, संजय कुमार केशरी, सत्येंद्र सिंह, मंजेश कुमार, मनोज कुमार वर्मा, मोहन जी केशरी, शशांक शेखर उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार सिंह (हिंदुस्तान), मृत्युंजय कुमार सिंह (प्रभात खबर), जितेंद्र मिश्रा (राष्ट्रीय सहारा) समेत लगभग 150 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया। ‘रंगोत्सव 2026’ ने न केवल होली के रंगों को जीवंत किया, बल्कि व्यापारिक समुदाय के बीच एकजुटता और भाईचारे की भावना को भी और मजबूत किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button