OTHERS

जयमाला के मंच पर दुल्हन को मारी गोली, चौसा में शादी समारोह बना रणक्षेत्र

एकतरफा प्रेम में सनकी युवक ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को बनाया निशाना, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर; पुलिस की छापेमारी जारी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा में एक शादी समारोह उस वक्त सनसनीखेज वारदात में बदल गया, जब जयमाल की रस्म के दौरान स्टेज पर चढ़े एक युवक ने दुल्हन को गोली मार दी। गोली लगते ही दुल्हन मंच पर ही गिर पड़ी और समारोह स्थल पर अफरातफरी मच गई। घायल दुल्हन आरती कुमारी (18 वर्ष), पिता नंद जी मल्लाह, को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

 

मिली जानकारी के अनुसार बलिया जिले के सुलेमनपुर से बारात चौसा आई थी। जयमाल की रस्म चल रही थी और दूल्हा-दुल्हन मंच पर मौजूद थे। तभी मुंह बांधे एक युवक अचानक स्टेज पर चढ़ा और दुल्हन को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल दुल्हन ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने वाला युवक पड़ोस का दीनबंधु मल्लाह है। परिजनों के अनुसार आरोपी दुल्हन से एकतरफा प्रेम करता था और शादी का पहले से विरोध कर रहा था। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

 

मौके पर पहुंची मुफ्फसिल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इलाके में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button