नशा मुक्ति दिवस पर प्रखंड एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में एमपी हाई स्कूल की छात्राओं ने दिखाया प्रतिभा का जलवा


न्यूज़ विज़न। बक्सर
नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में निबंध, वाद–विवाद एवं चित्रकला की प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशा के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ समाज के निर्माण में उनकी सृजनात्मक भूमिका को प्रोत्साहित करना था।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में एमपी हाई स्कूल की अदिति श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मानसी कुमारी, एमपी हाई स्कूल रहीं। जबकि अदिति कुमारी, नेहरू स्मारक हाई स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी एमपी हाई स्कूल की छात्राओं ने मजबूती से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सृष्टि वर्मा, एमपी हाई स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंशु कुमारी, एमपी हाई स्कूल द्वितीय स्थान पर रहीं। तृतीय स्थान सब्या प्रवीण, नेहरू स्मारक हाई स्कूल को मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में अनुष्का कुमारी, एमपी हाई स्कूल ने अपनी कलात्मक प्रतिभा से सभी को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पुष्पा कुमारी, एमपी हाई स्कूल को मिला। जबकि तृतीय स्थान सादिया परवीन, नेहरू स्मारक हाई स्कूल ने प्राप्त किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी एमपी हाई स्कूल की छात्राओं का दबदबा
मंगलवार को नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय निबंध, वाद–विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भी एमपी हाई स्कूल की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखा।





