RELIGION

लोहार कल्याण समिति द्वारा भगवान विश्वकर्मा पूजा व भव्य रथ शोभायात्रा का आयोजन

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिला मुख्यालय बक्सर में लोहार कल्याण समिति, जिला बक्सर के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव से किया गया। यह आयोजन 17 सितंबर को रामरेखा घाट स्थित बड़ी मठिया परिसर में संपन्न हुआ।

 

समिति के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई और जिला महासचिव सुदर्शन प्रसाद शर्मा के संचालन में पूजा कार्यक्रम आयोजित हुआ। पूजा उपासक के रूप में ग्राम कोनौली निवासी बृजेश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक विधि-विधान पूरे कराए। अगले दिन, 18 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की भव्य रथ शोभायात्रा निकाली गई। इसका उद्घाटन नगर उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, सुसज्जित रथ, चारपहिया वाहन, बाइक और हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। गाजे-बाजे और “भगवान विश्वकर्मा की जय” के उद्घोष से पूरा नगर गूंज उठा।

 

रथ शोभायात्रा पी.पी. रोड से शुरू होकर मुनीम चौक, मेन रोड, सिंडिकेट, गोलंबर, चरित्रवन, नई बाजार, स्टेशन रोड होते हुए पुनः रामरेखा घाट पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा मिठाई व पेयजल वितरण की व्यवस्था की गई थी। यात्रा के समापन के बाद आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान विश्वकर्मा का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण शर्मा एवं प्रदेश संयोजक हिमांशु कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

इसके अलावा राजदेव शर्मा, परोपकारी शर्मा, अशोक शर्मा, श्रीराम शर्मा, दिलीप शर्मा, गोपालजी शर्मा, बड़क शर्मा, प्रेम शर्मा, अधिवक्ता श्री गोपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, भुसावल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मिश्रीलाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, अवध बिहारी शर्मा, शिवजी शर्मा, आनंद शर्मा, कामेश्वर शर्मा, सुरेश शर्मा (मुख्य अतिथि), प्रोफेसर राजेश शर्मा, हजारी शर्मा, अवधेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, रमेश शर्मा, मंगल शर्मा, सदानंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा परिवार के लोग उपस्थित रहे और इस मांगलिक आयोजन को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button