भाजपा ने जिले में विभिन्न मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा की, नेताओं ने दी बधाई




न्यूज़ विज़न। बक्सर
भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, क्षेत्रीय महामंत्री राजेश वर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी सिद्धार्थ शंभू, क्षेत्रीय प्रभारी अशोक भट्ट एवं जिला प्रभारी अरुण कुशवाहा की सहमति से भाजपा के विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई।






घोषित सूची के अनुसार, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में अविनाश पांडे को जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राय, महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन जायसवाल, अति पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष नंदलाल पंडित, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामाश्रय राम, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की अध्यक्ष अमर गोंड और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष हामिद खान बनाए गए हैं। भाजपा के इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं और जिले में उत्साह का माहौल है। बक्सर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, कार्यालय मंत्री सुनील सिंह, बक्सर विधानसभा संयोजक सतीश त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलेश्वर सिंह, जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन सहित अन्य नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है और नवनियुक्त सभी मोर्चा अध्यक्षों को हार्दिक बधाई दी है।

इन नेताओं ने उम्मीद जताई कि सभी मोर्चा अध्यक्ष संगठन की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को बूथ स्तर तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। साथ ही सभी वर्गों के बीच समरसता और संवाद स्थापित करते हुए आने वाले चुनावों में पार्टी को और बड़ी सफलता दिलाने में अपना योगदान देंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा संगठन की मजबूती के लिए कार्य करती रही है और नई जिम्मेदारियों से जुड़ने वाले सभी कार्यकर्ता भाजपा के मूल आदर्शों को आगे बढ़ाएंगे। नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने भी प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

