OTHERS

भाजपा प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक सह सम्मान समारोह में सम्मानित हुईं प्रदेश संयोजिका वर्षा पांडेय

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
भाजपा प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित अटल सभागार में रविवार को भाजपा प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सतीश राजू ने की।

 

बैठक में संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संगठन महासचिव भीखूभाई दलसानिया तथा प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मंच से सभी वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेशभर से आए क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संगठन के कार्यों की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया और खिलाड़ियों एवं खेल से जुड़े कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊँचा उठाया। कार्यक्रम के दौरान क्रीड़ा प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश महिला संयोजिका वर्षा पांडेय को संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। सम्मानित होने के उपरांत अपने उद्बोधन में वर्षा पांडेय ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र भावना का प्रतीक है। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का लक्ष्य है कि बिहार की प्रतिभाओं को उचित मंच मिले ताकि हर खिलाड़ी राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके।

 

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ खिलाड़ियों को न केवल अवसर प्रदान करेगा बल्कि उन्हें संगठित कर समाज और राष्ट्र हित में उनके योगदान को और प्रभावी बनाएगा। इस अवसर पर प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभाई। अंत में यह कार्यक्रम प्रदेश में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की गतिविधियों की दिशा में एक नई शुरुआत के रूप में देखा गया। आयोजन के सफल संचालन में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और खेल जगत से जुड़े लोगों की सहभागिता रही।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button