बिहार वुशु प्रतियोगिता का शानदार समापन, बालक–बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दम


न्यूज़ विज़न। बक्सर
खेल विभाग, बिहार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन बक्सर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) वुशु अंडर-19 बालक/बालिका खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी को विशेष कार्य पदाधिकारी विनीत कुमार द्वारा शाल व मोमेंटो से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा खेल का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर उप विकास आयुक्त द्वारा सम्मानित किया गया। इस खेल को सफल बनाने में आए हुए तकनीकी पदाधिकारी को भी मोमेंटो शाल से सम्मानित किया गया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का फ़ाइनल परिणाम इस प्रकार रहा :
बालिका वर्ग में 45 किलो भार वर्ग में शिवानी कुमारी पटना प्रमंडल स्वर्ण पदक, मासूम कुमारी सारण प्रमंडल रजत एवं प्रज्ञा परस्त तिरहुत प्रमंडल कांस्य पदक, कोमल कुमारी मुंगेर प्रमंडल कांस्य 2, 48 किलो भार वर्ग में लक्ष्मी कुमारी पटना प्रमंडल स्वर्ण पदक, रितु कुमारी सारण प्रमंडल रजत पदक,आदिति कुमारी मुंगेर प्रमंडल कांस्य पदक, नंदनी कुमारी तिरहुत, 52 किलो भार वर्ग में नैना कुमारी पटना प्रमंडल स्वर्ण शिवानी कुमारी मुंगेर प्रमंडल रजत रागिनी कुमारी दरभंगा प्रमंडल कांस्य पदक, रानी लक्ष्मी तिरहुत प्रमंडल कांस्य पदक 2, 56 किलो भार वर्ग में खुशी श्रीवास्तव पटना प्रमंडल स्वर्ण पदक, शांभवी सिंह तिरहुत प्रमंडल रजत पदक एवं मनीषा कुमारी पूर्णिया प्रमंडल कांस्य पदक, 60 किलो भार वर्ग में श्वेता कुमारी पटना प्रमंडल स्वर्ण खुशी कुमारी सारण प्रमंडल रजत पदक, 65 किलो भार वर्ग में मानसी तिवारी पटना प्रमंडल स्वर्ण पदक एवं अनुष्का कुमारी सारण प्रमंडल रजत पदक, 70 किलो भार वर्ग में साक्षी कुमारी तिरहुत प्रमंडल स्वर्ण पदक, कुमारी कंगना दरभंगा प्रमंडल रजत पदक, 75 किलो भार वर्ग में रिंकी कुमारी सारण प्रमंडल स्वर्ण पदक प्राप्त किये।
इसी प्रकार बालक वर्ग में :
48 किलो भार वर्ग में पंकज कुमार दरभंगा प्रमंडल स्वर्ण पदक शुभम कुमार पांडे पटना प्रमंडल रजत पदक वह विक्रम कुमार तिरहुत प्रमंडल कांस्य पदक, सागर कुमार सारण प्रमंडल कांस्य पदक 2, 52 किलो भार वर्ग में सुमित कुमार तिरहुत प्रमंडल स्वर्ण पदक ,आयुष कुमार मुंगेर प्रमंडल रजत पदक, समर कुमार गुप्ता सारण प्रमंडल कांस्य पदक व करण कुमार पटना प्रमंडल कांस्य पदक 2, 56 किलोग्राम भार वर्ग में बसंत कुमार तिराहुत प्रमंडल स्वर्ण पदक, प्रियतम कुमार सारण प्रमंडल, रजत पदक तथा अशोक कुमार मुंगेर प्रमंडल कांस्य पदक, 60 किलोग्राम भार वर्ग में अनुराग कुमार सारण प्रमंडल स्वर्ण पदक, प्रिंस कुमार शर्मा पटना प्रमंडल, रजत पदक, आकाश कुमार मगध प्रमंडल कांस्य पदक एवं कृष्णा साहू दरभंगा प्रमंडल कांस्य 2, 65 किलो भार वर्ग में अभि कुमार पटना प्रमंडल स्वर्ण पदक,अश्वनी कुमार पूर्णिया प्रमंडलया रजत पदक ब्रिज कृष राज मुंगेर प्रमंडल कहां से पदक अमन कुमार मगध प्रमंडल कांस्य 2, 70 किलोग्राम भार वर्ग में विकास कुमार सारण प्रमंडल स्वर्ण पदक, कृष् कुमार सिंह तिरहुत प्रमंडल रजत पदक, अमित कुमार पटना प्रमंडल कांस्य पदक साहिल लाल मगध प्रमंडल कांस्य 2, 75 किलोग्राम भार वर्ग में शिवम कुमार तीर्थ प्रमंडल स्वर्ण पदक, प्रतीक नारायण मुंगेर प्रमंडल रजत पदक, 80 किलोग्राम भार वर्ग में सुंदर सिंह स्वर्ण पदक पारसमणी रजत पदक, 85 किलो भार वर्ग में राहुल कुमार स्वर्ण पदक, 90 किलो भार वर्ग में वरुण सिंह स्वर्ण पदक प्राप्त किये।

वरीय उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा आलोक नारायण वत्स द्वारा खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करने के लिए उत्साहवर्धन करके उनको अच्छे ढंग से अपने घर जाने की शुभकामना देकर खेल कार्यक्रम का समापन किया गया। मौके पर कन्हैया जी विशेष शाखा पदाधिकारी, मदन कुमार कार्यपालक सहायक, अशोक कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, संजय कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह यादव, अश्वनी कुमार, राकेश रंजन उपाध्याय, दयाशंकर पाल, त्रिलोकी नाथ तिवारी, वशिष्ठ प्रसाद, अनिल कुमार पाल, शमा परवीन, लवली दर्शनम, वंदना कुमारी इत्यादि शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे ।





