OTHERS

बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मानित हुयी  वीर नारी शामला देवी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ का 50 वर्ष पूरा होने पर स्वर्ण जयंती समारोह पटना में 14 दिसंबर 2025 को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर बी आर सी कमांडेंट ब्रिगेडियर आर के बोरा और डिप्टी जीओसी ब्रिगेड अमित बेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष लेफ्टिनेंट नंद कुमार सिंह ने किया।

 

कार्यक्रम में बक्सर जिला के पूर्व सैनिकों ने भी जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह के नेतृत्व में बढ़-चढ़कर के भाग लिया। जिसमें प्रदेश भर से आए हुए वीर नारियों के साथ साथ बक्सर जिला की वीर नारी शामला देवी को मंच से सम्मानित किया गया साथ ही जिला अध्यक्ष रामनाथ सिंह के साथ-साथ डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष सेना मेडल हरिशंकर साहब को भी मोमेंटो और अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया। माहौल पूरे दिन देश भक्तिमय बना रहा और हजारों की संख्या में सभी जिला के पूर्व सैनिक सम्मिलित हुए थे  इसके अलावे सभी जिला अध्यक्षों को भी मोमेंटो और अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष के साथ सूबेदार मेजर जे पी सिंह अध्यक्ष बक्सर सदर अनुमंडल, जय राम सिंह, फूलबदन यादव, मोहन यादव, ताराबाबू सिंह, अवधकुमार यादव, रवि कुमार सिंह, शिवजी ठाकुर, एम के दुबे, मोहम्मद सिराजुद्दीन, भोलाराम, राजेश्वर सिंह, संतोष कुमार, बसुगत राम, जालम सिंह, सीताराम, गगन यादव, राजीव रंजन तिवारी, नंद मुरारी सिंह, कामता प्रसाद ठाकुर, आर एस प्रसाद, ललन तिवारी, रमेश सिंह इसके अलावा सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button