OTHERS

पूर्व सैनिकों संग भव्य होली मिलन समारोह, समाज सुधार और सेवा का दिया संदेश

एनएच-922 स्थित फोर सीजन मैरिज हॉल में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, रेल यात्री कल्याण समिति और बक्सर वारियर का संयुक्त आयोजन, मुफ्त चश्मा व हेलमेट वितरण

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
एनएच-922 स्थित फोर सीजन मैरिज हॉल में बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ, रेल यात्री कल्याण समिति एवं बक्सर वारियर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को अबीर-गुलाल लगाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर की गई। होली के रंगों से सजे इस आयोजन में भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। समारोह में मुख्य व्यास सुरेंद्र सिंह एवं भरत शर्मा व्यास ने अपने मधुर गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति एवं पारंपरिक होली गीतों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष राम नाथ सिंह ने अपने संबोधन में समाज में बढ़ती अश्लीलता एवं जातिवाद जैसी कुरीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी से मिलजुलकर इन बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। वहीं बक्सर वारियर के रंजन राय ने सड़क सुरक्षा एवं आपातकालीन चिकित्सा सहायता के क्षेत्र में टीम की निरंतर सेवा और प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान ASG आई हॉस्पिटल द्वारा पूर्व सैनिकों के बीच मुफ्त चश्मा वितरित किया गया। इसके साथ ही बक्सर वारियर द्वारा 50 से अधिक डिजिटल वीर सम्मान पत्र एवं हेलमेट बांटे गए, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

 

समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. सरवन तिवारी, दीपक पांडे, डुमरांव विधायक प्रतिनिधि सुरेश सिंह, कृष्ण शर्मा, चंदन सिंह, लोक गायक चुन्नू बाबा, चंदन सिंह (बीडीसी खुटहा), सुशील राय, वरिष्ठ अधिवक्ता शेषनाथ सिंह, ओम जी मिश्रा एवं फेसबुक क्रिएटर मिट्ठू बाबा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन समिति में रामनाथ सिंह (अध्यक्ष), हरिशंकर सिंह (सेना मेडल, डुमरांव अनुमंडल अध्यक्ष), जितेंद्र सिंह (सदर अनुमंडल अध्यक्ष), राज बलि यादव (पेंशन डायरेक्टर), मिथलेश सिंह/यादव (सचिव), तारा बाबू सिंह (उपाध्यक्ष), कैप्टन यमराज सिंह, कैप्टन राजीव रंजन तिवारी, मोहन यादव (उपाध्यक्ष), सुभाष मिश्रा (J.W.O), विपिन बिहारी सिंह, फूलबदन सिंह, जनार्दन सिंह, भोला प्रसाद सिंह, नारदमुनि सिंह, सीताराम प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, रामाकांत सिंह, सूबेदार ललन तिवारी, जगलाल प्रसाद, सूबेदार हरि शंकर सिंह, शिव मंगल सिंह, वशिष्ठ मुनी पाठक, सुमेर सिंह, मुकाल प्रसाद एवं विजय कुमार समेत अन्य सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button