OTHERS

बजरंग दल ने निकाला आक्रोश मार्च, ज्योति चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का फूंका पुतला एवं जलाया झंडा 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर

शुक्रवार की देर शाम शहर के किला मैदान से सर्व हिन्दू समाज के लोगों के साथ विहिप की बजरंग दल इकाई ने शहर में आक्रोश मार्च निकाल कर पहलगाम में इस्लामिक जिहादी आतंकवादियों द्वारा हिंदू पर्यटकों की चुन चुन कर नृशंस एवं अमानवीय हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। यह आक्रोश मार्च शहर के मुख्य मार्गो से होकर ज्योति चौक पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला व पाकिस्तानी झंडा को जलाकर विरोध  किया गया।

 

आक्रोश  मार्च में इस्लामिक कट्टरपंथी  भारत छोड़ो, देश के गद्दारों को गोली मारो सालों को, भारत माता की जय एवं जय श्री राम जैसे  गगनभेदी नारों के साथ भी  विरोध  जताया गया। इसके बाद बलिदान हुए हिंदू बंधुओं को श्रद्धांजलि अर्पण के साथ  दीप जलाकर उनके आत्मा के शांति  के लिए मौन  रखकर प्रार्थना किया गया। आक्रोश  मार्च में विहिप प्रन्तिय कार्यकर्ता कन्हैया पाठक, जिला अध्यक्ष  सिद्धनाथ  मिश्रा, विभाग मंत्री संजय राय, अवधेश पाण्डेय, विनोद उपाध्याय, दिलीप वर्मा, विवेक चौधरी, मनोज  गुप्ता, रुपेश चौरसिया, गौरव  कुमार, हिमांशु  पाठक, डॉ सतीश पाण्डेय, अविनाश  कुमार, अक्षय ओझा , ईश्वर  दयाल, राहुल कुमार, मुकुंद सनातन, मनोज  तिवारी, संजय ओझा, बैकुंठ नाथ  शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, पंकज उपाध्याय समेत  सैकड़ो  हिन्दू मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button