OTHERS

अविनाश पहलवान का एशियाई सीनियर चैंपियनशिप में चयन, देश का बढ़ाया मान

06 से 12 अप्रैल 2026 तक किर्गिस्तान के बिश्केक में होगा आयोजन, भारतीय सेना के जवान अविनाश को मिली बड़ी जिम्मेदारी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर जिले के चौसा गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अविनाश पहलवान का चयन एशियाई सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 06 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित होगी। अविनाश का चयन स्पोर्टिंग स्टाफ में होने से पूरे जिले सहित बिहार राज्य में खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

भारतीय कुश्ती टीम में चयन होने पर अविनाश पहलवान ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव विनय सिंह (बक्सर) समेत सभी वरीय पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके लिए गर्व का क्षण है और वे देश का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत और समर्पण के साथ मैदान में उतरेंगे। अविनाश पहलवान वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं और इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर वे क्रोएशिया, जर्मनी, मैसेडोनिया, यूक्रेन, चीन सहित कई देशों में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। तीनों सेनाओं की कुश्ती टीम की ओर से भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।

 

उनकी इस उपलब्धि पर बक्सर कुश्ती संघ के सचिव विकास राज, अध्यक्ष अशोक सिंह, अरुण पहलवान, पप्पू शेख, बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, चौसा रोगी कल्याण समिति सदस्य चंदा चौरसिया, मुस्तफा, एडवोकेट वासिम, रितेश चंद्रवंशी, कृष्णा गुप्ता सहित कई गणमान्य लोगों और स्थानीय निवासियों ने बधाई दी है। अविनाश की इस सफलता से उनके गांव चौसा और पूरे बक्सर जिले में गर्व का माहौल है। हर कोई उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं और आशीर्वाद दे रहा है। अब सभी की निगाहें बिश्केक में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां अविनाश देश के लिए एक बार फिर पदक जीतने का प्रयास करेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button