अविनाश पांडेय बने बक्सर भाजयुमो के नए जिलाध्यक्ष, लोगों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं




न्यूज़ विज़न। बक्सर
चुनावी साल में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक रूप से नए सिरे से अपनी ताकत बढ़ाने में जुट गई है। इसी कड़ी में भाजपा बक्सर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने भाजपा बिहार प्रदेश के निर्देशानुसार युवा, ऊर्जावान और कर्मठ कार्यकर्ता अविनाश पांडेय को भाजपा युवा मोर्चा, बक्सर जिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।






अविनाश पांडेय की नियुक्ति की घोषणा होते ही जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। जगह-जगह बधाइयों का तांता लग गया और कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। अविनाश पांडेय को बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप राय एवं मनोज पांडेय, भाजपा बिहार कार्यालय प्रभारी ज्ञान प्रकाश ओझा, भाजपा बक्सर जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, भाजयुमो बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, भाजपा बक्सर के महामंत्री विनोद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, वरिष्ठ कार्यकर्ता सूर्यभान सिंह, मुन्ना यादव, सोनू राय, शैलेश कुशवाहा, सोनू कुशवाहा, राकेश महतो समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। सभी ने अविनाश पांडेय के नेतृत्व में युवा मोर्चा को संगठनात्मक रूप से और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई है।


संगठन को मिलेगा नई ऊर्जा
भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि अविनाश पांडेय जैसे सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी के युवा मोर्चा को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। युवा शक्ति को संगठित करने और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में उनका अनुभव और नेतृत्व शैली अहम भूमिका निभाएगा। अविनाश पांडेय की नियुक्ति से जिले के युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। जगह-जगह पोस्टर, बैनर और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी जा रही है।
अविनाश पांडेय का संकल्प
अपनी नियुक्ति के बाद अविनाश पांडेय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे जिले के प्रत्येक पंचायत, प्रखंड व नगर में युवा मोर्चा को सक्रिय करेंगे और संगठन को मजबूती देने के लिए दिन-रात काम करेंगे।

