ACCIDENT

ट्रक के धक्के से ऑटो सवार किशोर की मौत, छह अन्य घायल 

चौसा कोचस मुख्य मार्ग स्थित बसही पुल के समीप तेज रफ़्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्क्र 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोचस चौसा मुख्य पथ स्थित बसही पुल के नजदीक गीता नगर बस्ती के समीप तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से टेंपो सवार 12 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जिसकी पहचान नागपुर पंचायत के हंकारपुर गांव निवासी सत्यदेव पासवान के पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। इस घटना छह लोग घायल है, जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है।

 

 

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार के दिन रक्षाबंधन के अवसर पर हंकारपुर गांव से कई लोग एक टेंपो पर सवार होकर कैमूर जिला के मुंडेश्वरी धाम दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद देर शाम को वापस घर लौट रहे थे। रात्रि लगभग 10:00 बजे के करीब जैसे ही यह टेंपो बसही पुल पार कर गीता नगर बस्ती के समीप पहुंची तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने इस टेंपो में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतना काफी भयावह था कि रोड पर चीख पुकार मच गया। अंधेरा का लाभ उठाकर ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। घटना स्थल से कुछ दूर पर बस्ती के लोगों ने चीख पुकार की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे एवं इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से सभी को सीएचसी राजपुर भेजा गया। जहां डॉक्टर ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है।

 

 

दुर्घटना में शामिल घायलों में मृतक किशोर की मां नीलम देवी की हालत गंभीर है। इस घटना में घायल 18 वर्षीय आलोक कुमार पिता सिकंदर पासवान, 12 वर्षीय अनुपम कुमार पिता सिकंदर पासवान, 12 वर्षीय अंकित कुमार पिता ज्योति पासवान, 14 वर्षीय विष्णु साह पिता संतोष साह का वाराणसी में ईलाज चल रहा है। घटनास्थल पर पहुंचे पैक्स अध्यक्ष अंगद सिंह के अलावा अन्य लोगों ने सरकार से उचित मुआवजा राशि की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि आवेदन मिलते ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button