OTHERS

शुभ लग्न में खरीदारी का सुनहरा मौका ! इंद्रलोक वाणी रेडियो केंद्र का धमाकेदार ऑफर – मात्र ₹129 में एसी घर ले जाएं

गर्मी और शादी-विवाह सीजन को देखते हुए खास स्कीम, प्री-बुकिंग पर पुराने रेट में मिल रहे सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बक्सर शहर के पीपी रोड स्थित इंद्रलोक वाणी रेडियो केंद्र ने भीषण गर्मी और आगामी शुभ लग्न (शादी-विवाह सीजन) को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक और बजट-फ्रेंडली ऑफर पेश किया है। इस ऑफर ने बाजार में हलचल मचा दी है और ग्राहकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए केंद्र के प्रोप्राइटर रिशु जायसवाल ने बताया कि जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, वैसे-वैसे एसी, कूलर और फ्रीज जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मांग तेजी से बढ़ रही है। ग्राहकों की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए उनके प्रतिष्ठान द्वारा खास स्कीम शुरू की गई है, जिसके तहत ग्राहक मात्र ₹129 देकर एसी अपने घर ले जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह ऑफर खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो कम बजट में बेहतर सुविधाएं चाहते हैं। साथ ही आगामी शुभ लग्न को देखते हुए प्री-बुकिंग की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, जो सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहेगी।

 

रिशु जायसवाल ने यह भी बताया कि 1 अप्रैल से इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो चुकी है, लेकिन उनके प्रतिष्ठान पर अभी भी ग्राहकों को मार्च के पुराने रेट पर ही बुकिंग करने का मौका दिया जा रहा है। इससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए ग्राहक अपने बजट के अनुसार हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक सामान की बुकिंग आसानी से कर सकते हैं। एसी, कूलर और फ्रीज जैसे जरूरी उपकरण अब आसान किस्तों में उपलब्ध हैं, जिससे आम लोगों के लिए भी खरीदारी बेहद आसान हो गई है। गर्मी के इस सीजन और शुभ लग्न के अवसर पर यह ऑफर ग्राहकों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है। यही वजह है कि शहर में इस ऑफर को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही है और लोग तेजी से प्री-बुकिंग करा रहे हैं।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button