एथलीट बालक वर्ग में मधुरेंद्र और बालिका वर्ग में प्रिया ने मारी बाजी
कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर में आयोजित 16वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का हुआ समापन


न्यूज विजन। बक्सर
कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर के तत्वावधान में चल रहे 16वीं वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का समापन मंगलवार को हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 800 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, छोटे बच्चों के लिए बोरा- दौड़, गणित दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि डीएसपी गौरव पाण्डेय रहे। डीएसपी पांडेय ने कहा कि खेल-कूद जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए जिससे यह भविष्य की पीढ़ी अच्छी आदतें डाल सके। उन्होंने बच्चों को सड़क- सुरक्षा एवं साइबर अपराध के बारे में भी जानकारी दी। विद्यालय के निदेशक डॉ मोहन चौबे ने कहा कि खेलों से हम जीवन में अनुशासित होते हैं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं में प्रिया, शालू, गोविन्द, श्रेया, ईशान, एनाम, शिवम, अक्षत सुलभ, रूद्र प्रताप, आदित्य, समृद्धि, मनीष यादव, मधुरेन्द्र, विक्की यादव, महिमा, दीपा, ऋषभ, कृतिका, शालिनी, आशुतोष, अनीश यादव, रुपांजलि, शिवांश मिश्रा, ऋषिदेव, प्रिंस, चुलबुल कुमार, दीक्षिका, महिमा, प्रिया, शालू यादव, आदर्श, पल्लवी, सौम्या प्रमुख रहे। बालक वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट मधुरेन्द्र, कक्षा बारहवीं टैगोर हाउस एवं बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ एथलीट प्रिया कुमारी, कक्षा सातवीं रमन हाउस घोषित हुए जिन्हें आगत अतिथियों द्वारा कप एवं प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ धावक प्रिया कुमारी, कक्षा सातवीं रमन हाउस, एवं बालक वर्ग में चुलबुल कुमार कक्षा नौवीं तानसेन हाउस को घोषित किया गया।
इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ मार्च पास्ट के लिए रमन हाउस को घोषित किया गया। मौके पर निदेशक, मिलेनियम स्कूल एवं उपाध्यक्ष, बक्सर जिला प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के भरत प्रसाद, बिहार सेंट्रल स्कूल, बक्सर के निदेशक सरोज सिंह, सनबीम स्कूल बवसर के निदेशक रविन्द्र सिंह, बक्सर पब्लिक स्कूल के निदेशक निर्मल सिंह, सामाजिक-कार्यकर्ता रामजी सिंह, अजय मिश्रा, मुन्ना पाण्डेय, डॉ विमलेश राय, पाहवा बेंच के अध्यक्ष धन्नू लाल ‘प्रेमातुर’, कामेश्वर पाण्डेय, रामप्रसन्न द्विवेदी मौजूद थे।
उदघोषक के रूप में रवि पाण्डेय ने जबकि खेल-मैदान गतिविधि संचालन शशिकांत ओझा, अभिनन्दन त्रिपाठी एवं अभय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में एग्जीक्यूटिव प्राचार्य बीएस राव, प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे, उप प्राचार्य द्वय कृष्ण कांत ओझा एवं धर्मवीर दुबे, उप प्राचार्या रीता सिंह, ओम प्रकाश, रवि कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, संजय भार्गव, श्रीमती आरती, श्रीमती रेखा, श्रीमती कनक श्रीवास्तव, पुष्पांजय कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।
वीडियो देखें :





