OTHERS

अटल स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी का जन्मदिन

पूर्व पीएम के जन्मदिन पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

न्यूज विजन। बक्सर
पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाने को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय, अहिरौली बक्सर में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन ने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार कल यानी 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई के जन्मोत्सव को “अटल स्मृति दिवस” के रुप में मनाया जाएगा। इसके बाद विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के लिए कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह भोज भी आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि बक्सर विधानसभा भाजपा के विधायक आनन्द मिश्रा, राजपुर विधानसभा के जदयू विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधानसभा जदयू विधायक राहुल सिंह तथा ब्रह्मपुर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी हुलास पांडेय भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

 

ब्रह्मपुर विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी रहे हुलास पाण्डेय के नेतृत्व में ब्रह्मपुर की जनता के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जाऐगा। अटलजी के जन्म जयंती के पूर्व संध्या पर भाजपा कार्यालय पर दिपोत्सव का कार्यक्रम भी किया गया। बैठक में निर्भय राय, पुनीत सिंह, उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, विनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, महामंत्री धनन्जय त्रिगुण, सुनील सिंह, दिपक पाण्डेय, आशानन्द सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button