मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ वाम दलों का शक्ति प्रदर्शन, बक्सर में सड़क जाम
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 4 लेबर कोड्स रद्द करने, मनरेगा वापसी और गुलामी थोपने वाली भारत-अमेरिका डील रद्द करने की मांग, ट्रेड यूनियनो को हड़ताल और यूनियन बनाने का अधिकार छीनना नही चलेगा-अंधाधुंध निजीकरण बंद करो


न्यूज़ विज़न। बक्सर
4 लेबर कोड्स रद्द करने, मनरेगा वापसी और गुलामी थोपने वाली भारत-अमेरिका डील रद्द करने की मांग सहित केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी कारगुजारियों ,नीतियो को सामने लाते हुए आज बक्सर जिला मुख्यालय पर हड़ताल में भाकपा-माले, माकपा और भाकपा के जिला नेतृत्व पूर्व विधायक सह RYA राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह सहित मजदूर संगठनों खेग्रामस, अखिल भारतीय किसान महासभा, स्कीम वर्कर्स और शिक्षक व कर्मचारी महासंघ गोपगुट के भी नेता सहित जिला भर से आए कार्यकर्ताओं ने ज्योति चौक जाम कर दिया।
विदित हो कि मोदी सरकार के मेहनतकश पर इन चौतरफा हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने इस देशव्यापी आम हड़ताल का ऐलान किया था। सभा को संबोधित करते हुए नेतृत्वकारी साथियों ने कहा कि अब तक मजदूरों को कानूनी सुरक्षा और कुछ अधिकार देने वाले सभी 29 श्रम कानून को खत्म कर बनाए गए 4 लेबर कोड मजदूरों को मालिक के गुलाम बना देगे-100-150 साल पुरानी स्थिति में धकेल देंगे ,ये श्रम कोड श्रमिकों के बडे हिस्सो को मजदूर के दायरे से बाहर कर देगे और उनके अस्तित्व ही खतरे मे पड़ जायेगा, ये सभी श्रम कानून ब्रिटिश (औपनिवेशिक) शासन के खिलाफ भारतीय जनता के संघर्ष व कुर्बानियो से हासिल हुए थें, इसलिए श्रम कानून को खत्म कर बनाये गए ये 4 कोड देश के संविधान पर बडा हमला हैं और संविधान की खत्म करने की मोदी सरकार की साजिश का हिस्सा हैं। देश का मजदूर आन्दोलन शुरू से ही इन श्रम कोड का विरोध कर रहा हैं और इन्हे रद्द करने की मांग कर रहा हैं। असल में ये 4 श्रमकोड औधोगिक धरानों, मालिको के मांग पर आर एस एस-भाजपा के मजदूर संगठन बी एम एस के समर्थन से लाए गये हैं। तमाम संगठनों द्वारा ज्योति चौक पर सड़क जाम किया गया जो कि लगभग एक घंटे तक जारी रहा।
मौके पर बक्सर नगर थाना प्रभारी ने पहुंच हड़तालकारियों से सड़क जाम को हटाने की बात कही, लेकिन हड़तालकारी नहीं माने। जाम हटाने को लेकर नोंकझोंक व धक्का मुक्की चली। बाद में पुलिस प्रशासन ने मौजूद सभी हड़तालकर्मियों को अरेस्ट करने की घोषणा की। हड़ताल कर्मी जुलूस की शक्ल में नारे लगाते हुए ज्योति चौक से मॉडल थाना आकर गिरफ्तारी दिया। नगर थाने में करीब दो घंटों तक बंद रखा गया।तब तक बक्सर भर के गांवों से कार्यकर्ताओं का हड़ताल के समर्थन में आना जारी रहा, जिससे थाना प्रांगण हड़तालियों से भर गया। हड़ताल में भाकपा-माले के जिला सचिव सह पार्टी केंद्रीय कमेटी सदस्य नवीन कुमार, पूर्व विधायक अजीत, पूर्व बक्सर सांसद तेज नारायण सिंह भी उतरे। इस दौरान भाकपा नेता ज्योतिश्वर सिंह, जिला सचिव जितेन्द्र सिंह, माकपा जिला सचिव परमहंस श सिंह, गंगासागर यादव, खेग्रामस जिला अध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिला सचिव नारायण दास , ललन राम, क्षितिज केसरी, माले के इटाढ़ी सचिव जयनारायण शर्मा, सफाईकर्मी के डुमरांव के नेता भगवान दास, शिव शंकर तिवारी, माले पार्टी जिला नेता बिनोद रजक,वीर बहादुर पासवान, ब्रह्मपुर सचिव विसर्जन पासवान, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव रामदेव सिंह, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव , RYA जिला सचिव राजदेव सिंह, धनजी पासवान, माले नेता ओम प्रकाश, डुमरांव माले सचिव धर्मेन्द्र यादव, केसठ माले सचिव ललन प्रसाद,महिला नेता संध्या पाल,पूजा देवी, फूल कुमारी, रेखा देवी, , युवा नेता बाबू लाल राम, वार्ड पार्षद अनिल राय, वार्ड पार्षद कन्हैया राम, कृष्णा राम, शैलेन्द्र पासवान, नीरज यादव, संजय शर्मा, , वीरेन्द्र सिंह, वीर उपाध्याय, कुश भगवान, रिंकू कुरैशी , आइसा नेता अखिलेश ठाकुर, अनूप शर्मा सर्वेश पाण्डेय आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।





