आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सदर प्रखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 106 एवं चक्की के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 41 पर आयोजित हुआ कार्यक्रम




न्यूज़ विज़न। बक्सर
मंगलवार को बक्सर नगर परिषद् क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 के आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 106 अकरोड़ा सेविका प्रमिला देवी के द्वारा गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सेविका,जीविका समूह की दीदी, आशा, 6 गर्भवती महिला एवं उनके परिवार के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी गर्भवती महिलाओ की गोदभराई की रस्म को बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया एवं वार्ड में सभी माताओं और बच्चो को कैसे स्वस्थ रखा जाए इसके लिए यहां पर उपस्थित सभी लोगो के साथ निम्न बिन्दु पर चर्चा की गई।







कार्यक्रम में पिरामल फाउंडेशन से गांधी फेलो मोहम्मद रिजवान ने गर्भवती महिलाओ को जानकारी देते हुए प्रसव पूर्व जांच, प्रसव के दौरान होने वाले खतरे के लक्षण, प्रसव पूर्व चार जाँच, पोषण से भरपूर खानपान, समय से टीकाकरण, साफ सफाई, स्तनपान कैसे कराएं, प्रधान मंत्री मातृत्व वंदना योजना, कन्या उत्थान योजना आदि के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिए। मौके पर सरोज देवी, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, सूर्यवंती देवी, रजनी देवी, गीता देवी, शमा प्रवीन, सेविका, आशा, जीविका दीदी एवं अन्य उपस्थित रहे।

वही दूसरी तरफ आकंक्षी प्रखंड चक्की के चक्की पंचायत स्थित लक्ष्मण डेरा, पिछड़ा टोला, वार्ड नंबर 16 के आंगनवाड़ी केंद्र संख्या 41 पर भी गोद भराई कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जिसमें गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य और पोषण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम में गर्भवती माताओं को पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई, साथ ही स्वस्थ आहार और जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक, आईसीडीएस रेणु प्रभा, आंगनबाड़ी सेविका रूबी यादव, पीरामल से डीपीएचओ सिद्धार्थ गौतम आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान, गर्भवती माताओं को पोषण संबंधी विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई, जैसे गर्भावस्था के दौरान आवश्यक पोषक तत्व, स्वस्थ आहार योजना, नियमित जांच और टीकाकरण का महत्व, स्वस्थ जीवनशैली की आदतें। कार्यक्रम को गर्भवती माताओं और ग्रामीण समुदाय दोनों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। गर्भवती माताओं ने पोषण संबंधी जानकारी और सलाह की सराहना की, जबकि समुदाय के सदस्यों ने इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन की प्रशंसा की जो ग्रामीण क्षेत्रों में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद करते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुभांति देवी, बेबी देवी, गुड़िया देवी, अनु कुमारी, गुड़िया कुमारी, सावित्री देवी व ग्रामीण उपस्थित थे।

