OTHERS

अक्षय तृतीया पर कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का धमाका ऑफर: खरीदारी पर चांदी का सिक्का, मेकिंग चार्ज में भारी छूट

25% डाउन पेमेंट पर बुकिंग की सुविधा, डायमंड पर 40% और गोल्ड ज्वेलरी पर 30% तक की फ्लैट छूट—ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के पिपरपाती रोड स्थित आईसीआईसी बैंक के समीप कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शो रूम द्वारा अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया गया है। इस खास मौके पर ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षक लाभ दिए जा रहे हैं, जिससे बाजार में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

 

ऑफर के तहत आवश्यक शर्तों के साथ डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की खरीददारी करने पर ग्राहकों को 10 ग्राम का चांदी का सिक्का बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है। इसके अलावा, डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 40 प्रतिशत तक की फ्लैट छूट, जबकि गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 30 प्रतिशत तक की फ्लैट छूट दी जा रही है। इतना ही नहीं, अक्षय तृतीया को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को सिर्फ 25 प्रतिशत डाउन पेमेंट पर बुकिंग की सुविधा भी दी जा रही है। इस संबंध में शो रूम के प्रोप्राइटर हिमांशु वर्मा ने बताया कि सोने की लगातार बढ़ती कीमतों को देखते हुए ग्राहक अभी बुकिंग कराकर भविष्य में कीमत बढ़ने से बच सकते हैं।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि जो ग्राहक अभी बुकिंग कराते हैं, उन्हें कीमत बढ़ने पर अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा, जबकि कीमत घटने की स्थिति में ग्राहकों को कम राशि ही देनी पड़ेगी—यानी दोनों ही स्थिति में ग्राहक को फायदा ही फायदा। वहीं, स्टोर मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी हमेशा अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर लाता रहा है। बीते महीनों में हर खरीदारी पर लक्की ड्रा कूपन भी दिया गया था, जिसमें बक्सर के ग्राहकों को एक बाइक और एक कार तक मिली है। उन्होंने बताया कि फिलहाल भी ग्राहकों को कूपन दिया जा रहा है, जिससे अगली खरीदारी में अतिरिक्त छूट का लाभ मिल सकेगा।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button